Close
भारतराजनीति

कैबिनेट विस्तार से पहले 8 राज्यों में बड़ा फेरबदल, थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल

नई दिल्ली – केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों में जहां राज्यपालों की नियुक्ति की गई है, तो कई राज्यों के राज्यपालों का ट्रांसफर किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। मंंजूरी के तहत चार राज्यों को जहां नए राज्यपाल मिले हैं, तो चार राज्यपालों का ट्रांसफर किया गया है।

बात करते हैं सबसे पहले कि किन नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियां राज्यपालों के पद भार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर है केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के बीजेपी नेता डॉ. हरि बाबू कंभमपति है, जिन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। तीसरे नंबर पर गुजरात बीजेपी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल है, जिन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। चौथे नंबर पर गोवा के बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, जिनका ट्रांसफर कर उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। चौथे नंबर पर हैं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जिनका तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

Back to top button