x
राजनीति

लोकसभा में Flying Kiss को लेकर हुआ बवाल,राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फ्लाइंग किस को लेकर बवाल हो गया है. बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सदन से बाहर जाते हुए फ्लाइंग किस का इशारा किया, उस वक्त यहां महिला सांसद बैठी हुई थीं. स्मृति के आरोप के बाद राहुल गांधी पर बीजेपी हमलावर है और अब उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत कर दी गई है.

करीब 22 महिला सांसदों ने एक चिट्ठी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखी है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस के इशारे पर एक्शन की मांग की है. कई सांसदों ने इसपर साइन किए हैं.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘फ्लाइंग किस’ विवाद में घिर गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने लोकसभा में उन पर गंभीर आरोप लगाए। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सदन में अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिली है, सभी से बात कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से शिकायत कर फुटेज देखकर कार्रवाई की मांग की है।

लिखित में 22 महिलाओं के हस्ताक्षर वाले शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिस समय राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में भाषण दे रहे थे, उसके आखिर में उन्होंने फ्लाइंग किस दिया। इसे अपमानजनक मानते हुए सांसदों ने ऐक्शन लेने को कहा है। अगर कार्रवाई की जाती है तो राहुल गांधी को चेतावनी दी जा सकती है। इससे पहले राहुल के आंख मारने पर चेतावनी दी गई थी। हाल में सांसदी बहाल होने के बाद राहुल एक नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं। महिला सांसदों ने आरोप लगाया है कि वह कभी आंख मारते हैं कभी फ्लाइंग किस देते हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने जो आचरण दिखाया वह शालीनता के खिलाफ है और बेशर्मी की पराकाष्ठा है. संसद में कोई फ्लाइंग किस देता है क्या, राहुल गांधी भारत माता की हत्या की बात ना करें क्योंकि वो अजय और अमर हैं.

सदन से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज राहुल गांधी ने संसद में जो किया, वह कभी इतिहास में नहीं हुआ. हमने सुना था कि सड़कों पर ऐसा होता है, लेकिन अब संसद के भीतर भी ऐसा ही होने लगा.भाजपा की सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के बारे में इन्हें (राहुल गांधी) ज्ञान नहीं है। पहले भी इस तरह का बर्ताव किया था। इन्हें समझना चाहिए कि सदन और महिला सांसदों की भी गरिमा होती है। अभी स्पीकर से इसकी शिकायत की गई है।

दर्शना जरदोष ने बताया कि स्पीकर ने जब स्मृति इरानी को बोलने के लिए कहा, उसी समय कांग्रेस के साथी उन्हें बधाई दे रहे थे कि आप बढ़िया बोले। वह सदन में खड़े होकर विक्ट्री साइन के साथ… इस तरह का बर्ताव किया।उधर, कांग्रेस की महिला सांसद गीता कोड़ा ने राहुल का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं खासतौर से मणिपुर की महिलाओं पर जितना राहुल जी ने कहा है, उस पर उन लोगों को जवाब देना चाहिए। I.N.D.I.A के हमारे नेताओं ने मणिपुर जाकर महिलाओं की स्थिति देखी। इन्हें उस पर बात करनी चाहिए। ये क्या बेतुकी सी बात लेकर बैठ गए हैं। जो असल मुद्दा है, बीजेपी उससे भटकाती रही है। फ्लाइंग किस का गलत आरोप लगा रहे हैं। आज मणिपुर की महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उस पर बात कीजिए।

Back to top button