Close
खेल

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर की बॉलिंग को लेकर उठे सवाल

नई दिल्ली – भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर ब्लास्टर और बेहतरीन खिलाडी के रूप में पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे पहली बार मुंबई इंडियंस की टीम से IPL में खेल रहे है। अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए दो मैच खेले है।

अर्जुन की बॉलिंग की कई क्रिकेटर्स ने तारीफ की है। लेकिन पाकिस्तान पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने उनकी बॉलिंग को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राशिद लतीफ ने एक इंटरव्यू में अर्जुन की बॉलिंग के बारे में कहा की वह अभी शुरुआती स्टेज में है। उसे अभी बहुत मेहनत करने की जरूरत है। उसका एलाइनमेंट ठीक नहीं है। वह गेंद को ज्यादा रफ्तार नहीं दे पाएगा। अगर उसे सही सलाह मिली तो वह अपनी बॉलिंग में पेस बढ़ा सकता है। इसमें कोचिंग का अहम रोल होगा।

उन्होंने अर्जुन के भविष्य के बारे में बताते हुए कहा की खेल में आपका बेस मजबूत होना चाहिए। उसका बैलेंस सही नहीं है। यह बॉलिंग में पेस को प्रभावित करता है। लेकिन वह अभी शुरुआती स्टेज में है तो वह 135 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे गेंद फेक सकता है। वह अच्छा बल्लेबाज भी है। वह 2-3 सालों में अच्छा खिलाड़ी बन सकता है। अर्जुन ने 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 12 विकेट झटके है। अर्जुन लिस्ट ए के 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके है।

Back to top button