Close
कोरोनाभारत

Corona Virus Update in India : भारत में दर्ज हुए 48,698 से कम नए COVID मामले और 1,183 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली – देश में अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले कम होने लगे है। देश में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी का कहर काफी हद तक कहत्म हो चूका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार ” भारत में पिछले 24 घंटों में 48,698 नए COVID19 मामले, 64,818 ठीक हुए और 1,183 मौतें हुई हैं। भारत में COVID19 के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,01,83,143 हुई। भारत में COVID19 से कुल मौतों की संख्या 3,94,493 हो गई है।

ICMR ने 25 जून, 2021 को 40 करोड़ परीक्षण करने का मील का पत्थर हासिल किया है। जून के महीने में प्रति दिन 18 लाख से अधिक के औसत परीक्षण के साथ, भारत ने 25 जून तक देश भर में 40,18,11,892 नमूनों का परीक्षण किया है।

Back to top button