x
भारत

जंतर-मंतर पर लगेगी ‘किसान संसद’, टिकरी से सिंघू बॉर्डर तक सुरक्षा के भारी इंतजाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर गत नवंबर महीने से प्रदर्शन करने वाले किसान आज राजधानी की तरफ मार्च करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान राजधानी के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। दिल्ली पुलिस ने यहां 200 किसानों को धरना देने की इजाजत दी है। यहां किसान सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक धरना देंगे। किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर, गाजियाबाद और सिंघू बॉर्डर पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं। जंतर मंतर पर भी सुरक्षा काफी कड़ी की गई है।

दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को कोरोनो प्रोटोकॉल के साथ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। संसद के मानसून सत्र तक उनका प्रदर्शन बृहस्पतिवार से 9 अगस्त तक चलेगा। यहां सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे जा सकते हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उधर, खालिस्तान समर्थक गुुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के युवाओं व किसानों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुुलिस ने नई दिल्ली जिले को पांच जोन में बांटकर हर जोन की सुुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी को दे दी है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान किसान केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी सहित अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे।

Back to top button