x
भारत

SSC CGL टियर 1: परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहाँ करे चेक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा, 2020 (टियर- I) के लिए 2 सितंबर, 2021 को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से SSC CGL उत्तर कुंजी की जांच कर सकते है। SSC CGL परीक्षा 13 अगस्त से 24 अगस्त 2021 तक आयोजित की गई थी।

SSC द्वारा जारी की गयी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है की ” अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 02.09.2021 (शाम 6:00 बजे) से 07.09.2021 (शाम 6:00 बजे) तक 100/- रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 07.09.2021 को शाम 6:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। ”

SSC CGL उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करने के चरण :
– SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर ‘आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
– SSC CGL पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जहां आपको उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए लिंक मिलेगा।
– क्लिक करें और अपना आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
– SSC CGL उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

कर्मचारी चयन आयोग – संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित एक परीक्षा है। यह कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए कर्मचारियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है। कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना 1975 में हुई थी।

Back to top button