Close
विश्व

Russia-Ukraine war: रूस से लड़ेंगे अमेरिका के ये खतरनाक हथियार

नई दिल्ली – “रूसी राष्ट्रपति ने अपनी स्पीच में क्या कहा, इसे अगर अलग छोड़ भी दें, तो उस दिन की तस्वीरें ही बहुत कुछ बता जाती हैं. पुतिन पहले न्यू इयर स्पीच पर अकेले होते थे, लेकिन इस बार स्टेज पर बेहद गंभीर मुद्रा में सैनिक वर्दी पहने महिला-पुरुषों के बीच घिरे दिखे.ये तस्वीर पुतिन का वो संदेश देने के लिए काफी थी- ‘ये 2023 का रूस है, आपका अपना देश जो अपनी संप्रभुता के लिए जंग लड़ रहा है’

अमेरिका और नाटो के दिए हथियारों से यूक्रेन ने कई बार रूस के हौसले भी तोड़े। मगर पुतिन की जिद यूक्रेन की हार देखने तक युद्ध जारी रखने की है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर कई बड़े और भीषण हमले किए हैं। लिहाजा जेलेंस्की की सेना पस्त पड़ती जा रही है। हालात को देखते हुए अब अमेरिका यूक्रेन की अतिरिक्त मदद करने का फैसला किया है। अब अमेरिकी हथियार सीधे रूस को चुनौती देंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहाकि वर्ष 2023 के पहले सप्ताह में अमेरिका यूक्रेन और अपने यूरोपीय सहयोगियों एवं भागीदारों के साथ खड़े होने के अपने विचार पर दृढ़ता से डटा रहा और 3.75 अरब की नयी सैन्य सहायता की घोषणा की। इस सहायता में रक्षा विभाग की प्रतिभूतियों से यूक्रेन को तुरंत प्रदान की जाने वाली 2.85 अरब अमेरिकी डॉलर की निकासी और दीर्घकालिक क्षमता निर्माण शामिल है। साथ ही यूक्रेन की सेना के आधुनिकीकरण का समर्थन करने के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण में 22.5 करोड़ डॉलर की मदद भी है।

इस दिशा में अब तक तो ज़ेलेंस्की ने ख़ुद को एक बेहतरीन ‘वॉर लीडर’ साबित किया है. लेकिन आने वाले दिनों में सैन्य लिहाज़ से वो कितना कुछ हासिल करते हैं, ये नेटो के समर्थन पर निर्भर करता है. ख़ासतौर पर वो अमेरिका से, जिसके दिए ‘हिमार्स मिसाइल सिस्टम’ ने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

Back to top button