![रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर, दिखा भाई बहन का अटूट प्रेम](/wp-content/uploads/2022/06/raksha-bandhan-trailer-82.jpg)
मुंबई – अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी भाई और बहन के अनमोल रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
अक्षय कुमार की ये फिल्म एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है। इसमें भाई-बहन के रिश्ते, बेशुमार प्यार और रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है। फिल्म में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत अक्षय कुमार की बहन के किरदार में नजर आने वाली है। रक्षा बंधन फिल्म को आनंद.एल.राय ने डायरेक्ट किया है। रक्षा बंधन के ट्रेलर (Raksha Bandhan Trailer) में दिखाया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी बहन की शादी और दहेज के लिए पैसे जोड़ रहे हैं। इसके लिए अपनी दुकान भी गिरवी रख देते हैं। बहन की शादी करने के लिए उन्होंने खुद भी शादी नहीं की।
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा से क्लैश होगा। आमिर खान की फिल्म भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रक्षा बंधन फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2021 में इसी त्योहार के मौके पर की थी।