Khatron Ke Khiladi 13: देवोलीना भट्टाचार्जी खेलेगी खतरों से
मुंबई – शो का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और फैंस ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो को लेकर हर दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के लिए अब तक सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Toqueer Khan) और उल्का गुप्ता (Ulka Gupta) जैसे कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि ना तो अभी तक सुंबुल और ना ही उल्का ने शो में कदम रखने के लिए हामी भरी है। इसी बीच खबरें हैं कि अब शो के मेकर्स ने एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को अप्रोच किया है।
फैंस शो में कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए बेताब हैं। इस बीच शो को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है, जो केकेके 13 में शामिल होने वाले एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट से जुड़ी हुई है, लेकिन इस बार जिस कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है वो चौंका देने वाला है। सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर नई खबर सामने आई है। रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने दावा किया है कि इस बार रोहित शेट्टी के शो में टीवी के पॉपुलर डेली सोप साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।
रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ 17 जुलाई से कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इस शो की शूटिंग मई में शुरू हो जाएगी। इस बार कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते नजर आएंगे। खबरों की मानें कलर्स टीवी पर यह शो रात 9.30 बजे प्रसारित होगा।