Russia-Ukraine War: बस दो दिनों की बात और पुरे कब्जे में होगा यूक्रेन
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध जल्द ख़त्म हो सकता है। नाटो सेनाओं के यूक्रेन की मदद के लिए नहीं आने से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि यूक्रेन अब ज्यादा दिनों तक रूस के सामने नहीं टिक सकता। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रूस अगले एक-दो दिनों के भीतर यूक्रेन को अपने कब्जे में लेने में सफल हो सकता है।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी है। जिस प्रकार से यूक्रेन पुलों को तोड़कर सेना को रोकने की कोशिश कर रहा है, उससे भी स्पष्ट है कि अब यूक्रेन बहुत ज्यादा समय तक लड़ने की स्थिति में नहीं है।
लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह (रक्षा विशेषज्ञ) ने कहा कि यह यूक्रेन की रणनीतिक चूक है। वह अमेरिका और नाटो देशों के झांसे में फंस गया।
राजेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि आज कोई देश युद्ध तभी लड़ सकता है, जब वह खुद इसमें सक्षम हो या फिर कोई और देश या देशों का समूह उसकी मदद कर रहा हो। अमेरिका या नाटो देश यूक्रेन को मदद की बात कह रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी नहीं कहा कि वे यूक्रेन के मदद के लिए सेना भेजेंगे। यूक्रेन को भी इन तथ्यों पर गौर करना चाहिए था।
विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों के भीतर रूस पूरी तरह से यूक्रेन पर कब्जा कर सकता है। इसके बाद युद्ध खत्म हो जाना चाहिए। लेकिन, देखना यह होगा कि रूस का इरादा क्या है ? क्या वह यूक्रेन में अपनी पसंद की सरकार गठित करना चाहता है या फिर यूक्रेन को अपना हिस्सा बनाता है। ज्यादा संभावना यही है कि वह मौजूदा सरकार को हटाकर रूस समर्थित सरकार का गठन करेगा।