x
लाइफस्टाइल

आप भी हे सर्दियों में घूमने के सोखिन तो एक बार जरूर जाये यहाँ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – घूमने वाले बहुत है, लेकिन समझदारी से घूमने वालों की तादाद कम है। चंद लोग ऐसे है, जो पीक सीजन और ऑफ सीजन के बीच हॉलिडे प्लान करते है। वो ऐसा करके पैसा भी बचाते है और साथ ही भीड़ से भी बच जाते है।

त्योहारों के सीजन के बीच विंटर सीजन ने भी दस्तक दे दी है। कुछ लोग इस मौसम को खूब पसंद करते है। पर्यावरण में संतुलन के लिए सभी मौसम जरूरी है। वहीं, सर्दियों में लोग बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए चुनिंदा जगहों पर जाते है। इनमें कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई शहर शामिल है। अगर आप भी सर्दियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे है, तो इन जगहों पर जाना न भूले।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश :
बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए तवांग परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तवांग अरुणाचल प्रदेश में है। यहां ऊंची-ऊंची चोटियां और बुद्ध की मॉनेस्ट्री देखने को मिल जाएंगे। काफी संख्या में बौद्ध भिक्षुक योग और साधना करते नजर आ जाएंगे। तवांग में कई दर्शनीय स्थल है। सर्दियों में आप तवांग का खूबसूरत दीदार करने जा सकते है।

तोष, हिमाचल प्रदेश :
तोष सर्दी के दिनों में घूमने के लिए परफेक्ट प्लेस है। साथ ही ट्रैकिंग के लिए भी तोष बेहद लोकप्रिय है। तोष गांव हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2,400 मीटर है। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए तोष जरूर जाएं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड :
उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। यह प्रदेश धार्मिक और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। चार धाम समेत कई दार्शनिक धार्मिक स्थल है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड घूमने आते है। खासकर सर्दी के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आते है। आप सर्दियों में ऋषिकेश की यात्रा कर सकते है।

शिलांग, मेघालय :
आप सर्दियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे है, तो शिलांग जाएं। शिलांग हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। यह शहर बेहद खूबसूरत है। शिलांग में कई जलप्रपात है और पुराने चर्च है, जो आकर्षण के केंद्र है। आप अपने परिवार के साथ शिलांग की यात्रा कर सकते है।

Back to top button