Close
लाइफस्टाइल

कब्ज से हैं परेशान,करे 5 फलों का सेवन

नई दिल्ली – जीवनशैली और खान-पान के कारण अपच, गैस, सूजन समेत पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा। आहार में स्वस्थ और पौष्टिक फलों को शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहता है। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। आज हम आपको ऐसे पांच फलों के बारे में बताएंगे।

सेब
सेब पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज से राहत दिलाता है। इसका सेवन करने से पेट साफ हो जाता है।

संतरे
संतरा पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है. संतरे में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह पेट को अच्छे से साफ करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है. यह पाचन में उपयोगी है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं।

कीवी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कीवी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके सेवन से पुरानी कब्ज भी दूर होने लगती है। यह पेट के लिए लाभकारी है। कीवी का सेवन करने से गैस, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं और पेट अच्छे से साफ हो जाता है।

अमरूद
अमरूद का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद खाने का सबसे बड़ा फायदा पाचन क्रिया में सुधार है। अमरूद में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इससे पेट अच्छे से साफ हो जाता है। अमरूद में विटामिन सी भी होता है. इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

Back to top button