x
लाइफस्टाइल

बजट में घूमने के लिए ‘ये’ है परफेक्ट डेस्टिनेशन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – घूमने से पहले हम सभी एक प्रोसेस को फॉलो करते है। जैसे कब जाना है, कैस जाना है, कितने दिन का ट्रिप है और सबसे इंपोर्टेंट जो होता है वो यह कि ट्रिप बजट में पूरा करना है। किसी भी ट्रिप के लिए बजट का होना बहुक जरूरी है। अगर आप भी बजट में ट्रिप प्लान कर रहे है तो चलिए इस प्लानिंग में हम आपकी मदद करते है।

अक्टूबर का महीना साल का एक ऐसा समय है, जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून अपने आखिरी स्टेज पर होता है और हल्की-हल्की ठंड अपनी दस्तक देना शुरू कर देती है। इस महीने को पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा। अक्टूबर के महीने से प्रसिद्ध त्यौहार जैसे नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे फेस्टिवल्स की भी शुरुआत होने लगती है।

दमन और दीयू :
दमन और दीयू बहुत सुंदर जगहों में से एक है। यहां आप सुहावने मौसम को एंजॉय कर सकते है और खूबसूरत नजारों को एंजॉय कर सकते है। यहां जाने के लिए सबसे सस्ता तरीका बस है।

हम्पी :
हम्पी लंबे समय से दुनिया भर के यात्रियों की पसंदीदा जगह है। तुंगभद्रा नदी के दो किनारों पर स्थित, हम्पी में एक ऐसा आकर्षण है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

दार्जिलिंग :
दार्जिलिंग विदेशी चाय के स्वाद, टॉय ट्रेन और विक्टोरियन युग की पहचान है। ठंडी हवा के साथ एक गर्म कप चाय के साथ हरे-भरे पहाड़ के नजारे का लुफत उठाना है तो आप यहां जा सकते है।

पांडिचेरी :
अपने ऐतिहासिक स्मारकों से लेकर समुद्र किनारों तक और अपने मंदिरों से लेकर चर्चों तक, पांडिचेरी भारत का एक दिलचस्प पर्यटन स्थल है। जब आप शहर के विचित्र फ्रांसीसी हिस्से की यात्रा करते हैं तो पांडिचेरी का शांतचित्त आकर्षण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

बिनसर :
हिमालय में बिनसर आराम करने और अपने थके हुए शरीर को आराम देने के लिए अच्छी जगह है। यह दिल्ली से 300 किमी दूर स्थित है। यहां आप वाइल्ड लाइफ सफारी का लुफ्त उठा सकते है। बिनसर जाने का सबसे सस्ता तरीका बस है। हालांकि यहां जाने के लिए कोई सीधी बस नहीं है। आपको नैनीताल और अल्मोड़ा से बदलनी होगी।

आगरा :
यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा, दुनिया के सात अजूबों में से एक – ताजमहल का घर है, जिसकी वजह से न केवल देश बल्कि विदेशी पर्यटकों में भी इस जगह को उनकी ट्रैवलिंग लिस्ट में देखा जा सकता है। आगरा में गर्मियों के दौरान बहुत ही भीषण गर्मी पड़ती है, जिसकी वजह से लोग बहुत ही लोगों को आप इस दौरान देख सकते है। लेकिन अक्टूबर का महीना न ज्यादा गर्म और न ही ज्यादा ठंडा होता है, जो घूमने के लिए एक बढ़िया महीना माना जाता है। ताजमहल के अलावा आप यहां आगरा का किला, मेहताब बाग, जामा मस्जिद, इतिमाद-उद-दौला का मकबरा, चीनी-का-रौजा और अकबर का मकबरा भी देख सकते है।

नैनीताल :
नैनीताल उत्तराखंड में कुमाऊं पर्वतमाला की तलहटी में स्थित एक आकर्षक हिल स्टेशन है। देहरादून और दिल्ली के करीब स्थित यह उत्तर भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला हिल स्टेशन है। नैनीताल दिल्ली और आसपास के स्थानों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड स्पॉट बनकर उभरा है। आप चाहे गर्मियों में नैनीताल घूम लें या फिर सर्दियों में घूम लें, ये जगह पूरे साल एक लोगों की पसंदीदा जगह बनी रहती है। यहां आस-पास के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है और 2 दिन के ट्रिप के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।

गोवा :
गोवा एक मेजिकल डेस्टिनेशन है, जहां जाकर पर्यटकों को हमेशा विदेशी जैसी फीलिंग आती है। शांत समुद्र तटों, शानदार किलों, पुराने मंदिरों और औपनिवेशिक चर्चों से लेकर नाइटक्लब, कैसीनो, कैफे, वाटर एक्टिविटीज और पिस्सू बाजार से लेकर झरने, बैकवाटर, अंगूर के बाग, वन्यजीव अभयारण्य, मसाला बागान उफ़…सूची यहां की सच में बेहद लम्बी है। आप यहां घूमने के लिए कम से कम अपना 4 से 5 दिन निकालकर आए तभी आप इन जगहों पर आराम से घूम सकते हैं। बागा बीच, अंजुना बीच, कलंगुट बीच, कैंडोलिम बीच, पालोलेम बीच, अगोंडा बीच, कोलवा बीच, दूधसागर फॉल्स, फोर्ट अगुआड़ा, चापोरा किला, बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, टीटो लेन और गोवा स्टेट म्यूजियम यहां के प्रमुख आकर्षण है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क :
भारत में सबसे पुराने और सबसे अधिक देखे जाने वाले वन्यजीव अभयारण्यों में, जिम कॉर्बेट उत्तराखंड के नैनीताल के शांत जिले में स्थित है। यह 650 से अधिक मूल निवासी और प्रवासी पक्षियों के अलावा सबसे अधिक संख्या में शानदार रॉयल बंगाल टाइगर्स और अन्य जंगली जानवरों का घर है। राष्ट्रीय उद्यान 520 वर्ग किमी (मुख्य क्षेत्र) में फैला हुआ है, जिसमें नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा के सुरम्य नजारे शामिल है। यहां आप जंगल सफारी, कॉर्बेट झरना, कॉर्बेट संग्रहालय का दौरा और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते है।

Back to top button