x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

OMG क्या ऐसा भी हो सकता है? पैरों से जबरदस्त निशाना लगाती है ये महिला – Viral video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है तो मौके की…। कुछ लोगों को आसानी से मौका मिल जाता है, जबकि कुछ की प्रतिभा दबी रह जाती है। हालांकि, सोशल मीडिया के आ जाने से कईयों को मौका मिला है। कुछ की किस्मत तो रातोंरात बदल गई और बड़े स्टार बन गए। जानेमाने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला का टैलेंट देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए। क्योंकि, यह महिला पैरों से जबरदस्त निशाना लगाती है। वीडियो में महिला का अंदाज देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर आप भी जरूर आश्चर्यचकित हो गए होंगे। क्योंकि, जिस तरह से महिला ने बैलेंस बनाकर पैरों से निशाना लगाया है वह कोई साधारण बात नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, करीब नौ हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं महिला की तारीफ करते हुए लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए छिपी प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश करते हैं। इसी में एक नाम है हर्ष गोयनका का, जो अक्सर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो प्रेरणा वाले होते हैं, तो कुछ सीख देने वाले। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक महिला पैरों के सहारे तीर-धुनष चला रही है। जिस तरह यह महिला हाथों पर खड़े होकर पैरों के सहारे सटीक निशाना लगा रही है उसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। कई लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा सच में हो सकता है?

Back to top button