x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

हर लड़की अपने बैग में रखती है ये 5 चीजें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – लड़कियां जब भी घर से बाहर निकलती है तो कोई न कोई बैग हमेशा कैरी करती हैं। इसमें वह अपनी जरूरत का सामान रखती है। आईए जानते है वो क्या चीजें हैं जिसे लड़कियां घर से बाहर जाते वक्त हर पल अपने साथ और पास रखना पसंद करती हैं।

बैंड, हेयर पिन्स और क्लचर- लड़कियां अपने बैग में बालों को बांधने का जरूरी सामान जैसे बैंड, हेयर पिन्स और क्लचर रखती हैं। इसके अलावा कंघी भी रखती हैं।

सैनेटरी पैड्स- पीरियड आए या न आए पर लड़कियां हमेशा ही अपने पर्स में एक सैनेटरी पैड्स रखती हैं। यह बेहद जरूरी सामना है जिसके बिना लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती।

लिप-बाम-
अक्सर मौसम बदलने पर होठों और हाथों की त्वचा बेहद रूखी हो जाती है। इसलिए उनके ड्राई होने से बचाने के लिए लड़कियां अपने बैग में लिप-बाम और मॉश्चराइजर को कैरी करती हैं।

स्कार्फ- लड़कियां अपने बैग में अक्सर स्कार्फ रखती हैं। जिसका इस्तेमाल वो गर्मियों में धूल-मिट्टी से बचने के लिए, तो सर्दियों में ठंडी हवा से बचने के लिए करती हैं।

परफ्यूम- लड़कियां अपने पर्स में छोटी परफ्यूम की बॉटल जरूर कैरी करती है। इससे वह जब चाहे यूज कर सकती है।

Back to top button