x
लाइफस्टाइल

सफेद बालों से हमेशा के लिए छुटकारा,सोने से पहले सिर पर लगाएं ये


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अगर आजकल लोगों की सबसे बड़ी समस्या सफेद बाल हैं तो इसके लिए हमारा खान-पान जिम्मेदार है। अब लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि सफेद बालों का इलाज क्या है? सफेद बालों से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? सफेद बालों का प्राकृतिक इलाज क्या है? अगर आपके मन में ऐसे सवाल हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इन्हीं सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। आप देखते हैं कि आजकल लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं।

सफेद बालों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए टिप्स को आजमा सकते हैं। इस खबर में हम आपके लिए बालों के सफेद होने के कारणों और इसे प्राकृतिक रूप से काला करने के कुछ उपाय लेकर आए हैं। ये उपाय केमिकल युक्त उत्पादों से ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इनका असर ज्यादा समय तक रहता है।

बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जब शरीर में मेलानिन कम होता है तो बाल सफेद होने लगते हैं। मेलेनिन एक पिगमेंट है, जो बालों के रंग को काला बनाता है। यह रंजकता आंखों, बालों और त्वचा के रंग और चमक को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा गलत खान-पान और पोषक तत्वों की कमी को भी सफेद बालों का कारण माना जाता है।

नींबू और बादाम के तेल से बालों को काला करें
सबसे पहले आवश्यकतानुसार बादाम का तेल लें। इसके बाद आप इसमें नींबू का रस मिला लें। इन दोनों को अच्छे से मिला लें। फिर इसे बालों में लगाकर मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

आंवला-मेथी के बीज से बालों को काला करें
सबसे पहले आपको 6 से 7 आंवले लेने हैं। फिर इसमें तीन बड़े चम्मच नारियल या बादाम का तेल मिलाएं। फिर उन्हें तब तक उबालें जब तक कि उनका रंग छूटना शुरू न हो जाए। फिर आप इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच मेथी पाउडर डाल दीजिए. अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। आप इसे रात को लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर बालों को शैंपू से धो लें।

Back to top button