मुंबई – एक्ट्रेस परिधि शर्मा याद हैं? ‘जोधा अकबर’ में जोधा बाई का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस इन दिनों अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैन्स भी उनकी सादगी भरी खूबसूरती और नजाकत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इस शो के बाद परिधि शर्मा कुछ साल के लिए एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई थीं। फिर उन्होंने 2018 में ‘पटियाला बेब्स’ से कमबैक किया। वह फिर ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ में भी नजर आईं। 2022 से परिधि शर्मा टीवी से दूर हैं। वह किसी शो या प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं।
Paridhi Sharma पिछले साल टीवी शो ‘चिकू की मम्मी दूर की’ में नजर आई थीं, और तबसे वह छोटे पर्दे से दूर हैं। वह इस समय बेहद कम प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 2010 में टीवी शो ‘तेरे मेरे सपने’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘रुक जाना नहीं’, ‘कोड रेड’ और ‘ये कहां आ गए हम’ जैसे शोज किए। लेकिन ‘जोधा अकबर’ ने परिधि शर्मा को जो पॉपुलैरिटी दी, वैसी किसी और शो से नहीं मिल पाई।
परिधि ने साल 2011 में अहमदाबाद के तन्मय सक्सेना से गुपचुप तरीके से शादी की थी.Jodha Akbar के बाद परिधि शर्मा ने कई और सीरियल किए थे, पर उन्हें वैसा स्टारडम नहीं मिल पाया, जैसा ‘जोधा अकबर’ से मिला था। फैन्स आज भी परिधि को ‘जोधा बाई’ के किरदार से याद करते हैं।
कुछ समय पहले परिधि शर्मा ‘ये कहां आ गए हम’ में अंबिका के किरदार में दिखी थीं। परिधि ने टीवी पर साल 2010 में सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें ‘जोधा अकबर’ से घर-घर में पहचान मिली थी।
परिधि शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने 2010-2011 में तन्मय सक्सेना से शादी की थी। लेकिन परिधि ने अपनी शादी को छुपाकर रखा था। हालांकि एक सोर्स ने ईटाइम्स को 2013 में बताया था कि परिधि शर्मा और तन्मय की लव मैरिज हुई है। तन्मय अहमदाबाद में रहते हैं, लेकिन वह परिधि से मिलने मुंबई आते रहते हैं।