election 2022 results Archives - bignews https://www.bignews.co/tag/election-2022-results/ Local news website Tue, 15 Mar 2022 04:59:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://www.bignews.co/wp-content/uploads/2020/08/faviconicon-150x150.png election 2022 results Archives - bignews https://www.bignews.co/tag/election-2022-results/ 32 32 184363435 दिल्ली से लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी :यूपी में 40 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ https://www.bignews.co/2022/03/15/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af/ Tue, 15 Mar 2022 04:48:20 +0000 https://www.bignews.co/?p=56820 उत्तर प्रदेश :उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 40 से अधिक मंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में 21 या 22 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। भाजपा ने …

The post दिल्ली से लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी :यूपी में 40 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ appeared first on bignews.

]]>
उत्तर प्रदेश :उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 40 से अधिक मंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में 21 या 22 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के लिए करीब दो दर्जन से अधिक मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरों को भी शामिल करने की रणनीति बनाई है।

सरकार के स्वरूप को लेकर दो दिन तक दिल्ली में पीएम मोदी, शाह, नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आए हैं। सूत्रों के अनुसार योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आगामी दिनों में फिर दिल्ली जाएंगे। शाह, नड्डा, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगेगी।

योगी के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, औद्योगिक विकास मंत्रर सतीश महाना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमएसएमई सिद्धार्थनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को फिर जगह मिल सकती है। राज्यमंत्री रहे संदीप सिंह, बदलेव सिंह औलख, मोहसिन रजा और गुलाब देवी को भी फिर मौका मिल सकता है।

पूर्व एडीजी और कन्नौज सदर से विधायक असीम अरुण, उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा ग्रामीण की विधायक बेबीरानी मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा, ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक एवं सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। साहिबाबाद से सर्वाधिक मतों से जीते सुनील शर्मा, नोएडा से 1.80 लाख से अधिक मतों से जीते पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आगामी दिनों में फिर दिल्ली जाएंगे। शाह, नड्डा, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगेगी।

[tag up news, uttar pradesh news, bihar news, election 2022 results update,new cm in up, new cabinet of up, baby rani maurya, big news today, big hindi news, important news, latest update, up update, up latest news, up current news]

The post दिल्ली से लखनऊ लौटे मुख्यमंत्री योगी :यूपी में 40 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ appeared first on bignews.

]]>
56820
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक खत्म, पांच राज्यों में हार के कारणों पर हुआ मंथन https://www.bignews.co/2022/03/14/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/ Sun, 13 Mar 2022 18:32:53 +0000 https://www.bignews.co/?p=56178 नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद रविवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की रणनीति पर मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राहुल …

The post कांग्रेस कार्य समिति की बैठक खत्म, पांच राज्यों में हार के कारणों पर हुआ मंथन appeared first on bignews.

]]>
नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद रविवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की रणनीति पर मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, हरीश रावत, मल्लिकार्जुन खड़गे और अंबिका सोनी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं तीन अन्य कांग्रेस नेता पार्टी कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस नेता एके एंटनी बैठक में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से इतर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठी। कुछ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय के नजदीक जमा होकर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के समर्थन में नारेबाजी की। इसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नेता अलका लांबा, अनिल भारद्वाज समेत कई अन्य नेता शामिल थे। इन नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में धरना भी दिया। अलका लांबा का कहना था कि कांग्रेस का आम कार्यकर्ता राहुल को अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहता है।
बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। एक वक्त था जब भाजपा ने 542 में से केवल दो सीटें जीती थी। भाजपा धर्म की राजनीति करती हैं देशवासियों को यह बात देर-सबेर समझ में आएगी। हमारा रास्ता एकता और अखंडता का है। पीएम मोदी और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। आग लगाना काफी आसान काम होता है लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल होता है।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में गांधी परिवार के सदस्यों द्वारा इस्तीफा देने की संभावना व्यक्त करने के लिए एक न्यूज चैनल के हवाले से जारी खबरों को गलत और शरारतपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि चुनावी हार को लेकर गांधी परिवार द्वारा पार्टी के पदों से इस्तीफा देने की की खबरें अनुचित और शरारतपूर्ण हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो बैठक में पांच राज्यों के चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर चुनाव प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
इस बीच पार्टी में आत्ममंथन की आवाजें बुलंद होने लगी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने बीते दिन कहा था कि पार्टी हाईकमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीख लेनी चाहिए। उनकी मजबूती क्या है हमको इसे देखना चाहिए। हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं। वहीं शशि थरूर ने हाल ही में ट्वीट कर कहा था कि पार्टी को यदि प्रासंगिक बने रहना है तो संगठनात्मक नेतृत्व में बदलाव को टाला नहीं जा सकता है।

The post कांग्रेस कार्य समिति की बैठक खत्म, पांच राज्यों में हार के कारणों पर हुआ मंथन appeared first on bignews.

]]>
56178
कभी भगवंत मान की कॉमेडी को जज करते थे नवजोत सिद्धू, अब उनके सामने बनेंगे सीएम https://www.bignews.co/2022/03/11/%e0%a4%95%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b/ Fri, 11 Mar 2022 18:13:50 +0000 https://www.bignews.co/?p=55612 चंडीगढ़: पंजाब की जनता ने वह कर द‍िखाया है जिसकी उम्‍मीद शायद ही किसी को रही होगी। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन अच्‍छा तो रहेगा। लेकिन इतनी प्रचंड जीत मिलेगी, इसका अंदाजा शायद ही किसी को रहा हो। इस जीत के हीरो हैं आप के सीएम उम्‍मीदवार भगवंत मान । ये वही …

The post कभी भगवंत मान की कॉमेडी को जज करते थे नवजोत सिद्धू, अब उनके सामने बनेंगे सीएम appeared first on bignews.

]]>
चंडीगढ़: पंजाब की जनता ने वह कर द‍िखाया है जिसकी उम्‍मीद शायद ही किसी को रही होगी। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन अच्‍छा तो रहेगा। लेकिन इतनी प्रचंड जीत मिलेगी, इसका अंदाजा शायद ही किसी को रहा हो। इस जीत के हीरो हैं आप के सीएम उम्‍मीदवार भगवंत मान । ये वही भगवंत मान हैं जो कभी सिद्धू के सामने कॉमेडी शो करते थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं। भगवंत मान की अगुवाई में मिली जीत के साथ ही वह कहानी भी चर्चा में आ गई जब एक कॉमेडी शो में सिद्धू भगवंत मान के जज बने थे।

भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है। वह फेमस पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। कॉमिडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से वह काफी मशहूर हुए। इस रिऐलिटी शो में नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज नजर आते थे। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने संगरूर के एसयूएस कॉलेज से बीकॉम किया है।
भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने खुद बताया था कि वह राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे, इसलिए उनकी पत्नी और वह सहमति से अलग हो गए।
जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को बहुत बहुत धन्यवाद, उनका भी धन्यवाद जो दुनियाभर में हैं, जो आ नहीं सके। लेकिन किसी न किसी तरह से मदद की। आपने देखा होगा कि विरोधी पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल और मुझ पर निजी टिप्पणियां की। आज मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आपकी जो शब्दावली है। वो आपको मुबारक। लोगों ने वो बात नहीं मानी, पौने 3 करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी होगी। बादल हार गए, चन्नी हार गए, अरविंद केजरीवाल ने लिखकर दिया था। डेमोक्रेसी है सबको हक है अपनी बात रखने का।

The post कभी भगवंत मान की कॉमेडी को जज करते थे नवजोत सिद्धू, अब उनके सामने बनेंगे सीएम appeared first on bignews.

]]>
55612
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट https://www.bignews.co/2022/03/10/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a8/ Thu, 10 Mar 2022 16:45:12 +0000 https://www.bignews.co/?p=55085 पंजाब – पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट …

The post पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट appeared first on bignews.

]]>
पंजाब – पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिली हैं। दो सीट भाजपा, तीन अकाली दल और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली है।
गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने 43 हजार 743 मत हासिल कर लगातार दूसरी बार 7335 मतों से चुनाव जीता। यहां से आप तीसरे स्थान पर रही। कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को 48 हजार 679 मत पड़े, जबकि उनके मुकाबले अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह माहल ने 41 हजार 505 मत हासिल किए। बाजवा ने माहल को 7174 मतों से हराया। हलका दीनानगर से अरुणा चौधरी 1131 वोटो से विजयी रहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शमशेर सिंह को हराया। अरुणा चौधरी को 51 हजार 133 मत पड़े जबकि आप के उम्मीदवार को 50 हजार 002 मत पड़े।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गली-गली शराब बेचने की महारत हासिल की है। उसी को सराहते हुए पंजाब के लोगों ने आप को वोट दिए हैं। पंजाब में नशे का बहुत ज्यादा कारोबार है। आप की जीत से पंजाब के हालात और ज्यादा खराब होंगे। विज ने यह प्रतिक्रिया पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर दी है।

The post पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट appeared first on bignews.

]]>
55085
सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात https://www.bignews.co/2022/03/10/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/ Thu, 10 Mar 2022 16:40:27 +0000 https://www.bignews.co/?p=55082 बिहार : सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं, उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया।स्वार विधानसभा सीट से सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल (एस) के प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61103 वोटों से हरा …

The post सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात appeared first on bignews.

]]>
बिहार : सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं, उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया।स्वार विधानसभा सीट से सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल (एस) के प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61103 वोटों से हरा दिया है। अब्दुल्ला आजम को 1,26,162 वोट मिले हैं जबकि हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 65,039 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के अध्यापक शंकर लाल सैनी रहे, जिन्हें 15035 वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना में UP में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं।सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।
मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने 782 मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा के हाजी यूसुफ अंसारी को शिकस्त दी है। गुप्ता ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।

The post सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात appeared first on bignews.

]]>
55082
भगवंत मान होंगे पंजाब के नए सीएम https://www.bignews.co/2022/03/10/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8/ Thu, 10 Mar 2022 16:13:44 +0000 https://www.bignews.co/?p=55060 चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणाम स्थापित पार्टियों के लिए सुनामी साबित हुए हैं। मात्र आठ साल पुरानी आम आदमी पार्टी के पक्ष में आई सुनामी में ऐसे ऐसे दिग्गजों को धराशायी कर दिया है जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे अजेय हैं। नतीजों ने साफ कर दिया है कि भगवंत …

The post भगवंत मान होंगे पंजाब के नए सीएम appeared first on bignews.

]]>
चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणाम स्थापित पार्टियों के लिए सुनामी साबित हुए हैं। मात्र आठ साल पुरानी आम आदमी पार्टी के पक्ष में आई सुनामी में ऐसे ऐसे दिग्गजों को धराशायी कर दिया है जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे अजेय हैं। नतीजों ने साफ कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। पंजाब के लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब मॉडल की बजाए अरविंद केजरीवाल को एक मौका पर ज्यादा भरोसा किया।आम आदमी पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि पार्टी शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठजोड़ काे 1997 में हासिल हुई 93 सीटों से एक कम रह गई लेकिन इसे एक सिंगल पार्टी की सबसे बड़ी जीत कहा जाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने 2017 के चुनाव में 77 सीटें जीतकर इसी तरह की जीत हासिल की थी।

सत्तारूढ़ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही जिसे 18 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। शिरोमणि अकाली दल को चार , भाजपा को दो और एक आजाद उम्मीदवार को जीत मिली है। 2017 के चुनाव में आप को बीस , अकाली दल को 15, भाजपा को तीन और लाेक इंसाफ पार्टी को दो सीटों पर विजय मिली थी।

आम आदमी पार्टी की पंजाब में चली सुनामी का आलम उनके जीते 92 उम्मीदवारों के मार्जिन से लगाया जा सकता है। ज्यादातर उम्मीदवार 20 हजार से ज्यादा मार्जिन से जीते हैं लेकिन सबसे बड़ा मार्जिन अमन अरोड़ा का सुनाम से सामने आया है। वह 75277 हजार के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जसविंदर सिंह धीमान से जीते हैं।
आज के परिणामों ने सभी दिग्गजों को धूल चाटने पर मजबूर कर दिया है। अजेय बने हुए ये दिग्गज प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीबी राजिंदर कौर भट्टल , लगातार छह बार से जीत रहे परमिंदर सिंह ढींडसा , स्पीकर राणा केपी सिंह , काग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल आदि सभी अपनी अपनी सीटें भारी मतांतर से हार गए हैं।

The post भगवंत मान होंगे पंजाब के नए सीएम appeared first on bignews.

]]>
55060
कांग्रेस की हार पर सिद्धू का पहला बयान https://www.bignews.co/2022/03/10/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a5%82/ Thu, 10 Mar 2022 16:06:10 +0000 https://www.bignews.co/?p=55055 नई दिल्लीः पंजाब विधान सभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी भारी बहुमत के साथ जीतती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को …

The post कांग्रेस की हार पर सिद्धू का पहला बयान appeared first on bignews.

]]>
नई दिल्लीः पंजाब विधान सभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी भारी बहुमत के साथ जीतती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते आप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई!’

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से पीछे चल रहे हैं। वहां से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं।
पंजाब चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस समय पंजाब में 91 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। 17 सीटों पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, 6 सीटों पर अकाली दल और 3 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। इन आंकड़ों के हिसाब से आप पंजाब में दो तिहाई बहुमत हासिल कर रही है।

The post कांग्रेस की हार पर सिद्धू का पहला बयान appeared first on bignews.

]]>
55055
पीएम पद की उम्मीदवारी कर सकते है अरविंद केजरीवाल https://www.bignews.co/2022/03/10/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/ Thu, 10 Mar 2022 11:23:03 +0000 https://www.bignews.co/?p=54947 नई दिल्ली – पंजाब के चुनाव परिणामों ने अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। कांग्रेस के गिरते ग्राफ को आम आदमी पार्टी ने अच्छे से कैश कर लिया। पंजाब में आप की भारी सफलता इसका एक बड़ा उदाहरण है। पंजाब में सरकार बनने के बाद अब केजरीवाल, राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस कर सकते …

The post पीएम पद की उम्मीदवारी कर सकते है अरविंद केजरीवाल appeared first on bignews.

]]>
नई दिल्ली – पंजाब के चुनाव परिणामों ने अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। कांग्रेस के गिरते ग्राफ को आम आदमी पार्टी ने अच्छे से कैश कर लिया। पंजाब में आप की भारी सफलता इसका एक बड़ा उदाहरण है। पंजाब में सरकार बनने के बाद अब केजरीवाल, राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस कर सकते हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि देश की सियासत में अब चेहरों की अदला-बदली होगी। किसी दल के नेता का कद घटेगा तो किसी का बढ़ेगा। पंजाब के नतीजों ने बता दिया है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई सियासत के ‘हैवीवेट’ नेताओं में शुमार होंगे। देश में जब कभी विपक्षी एकजुटता या तीसरे मोर्चे की बात हुई है तो वहां केजरीवाल को वैसी तव्वजो नहीं मिल सकी, जैसी शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश, चंद्रबाबू नायडू, एमके स्टालिन या नीतीश कुमार सहित दूसरे नेताओं को मिली है। आम आदमी पार्टी इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उतरेगी। राज्यसभा में भी अब आप के लिए चार-पांच नई सीटों की जगह बन सकती है। जानकारों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में जब कांग्रेस पार्टी खुद को पुनर्जीवित करने के प्रयासों में लगी है, तब आम आदमी पार्टी उसके विकल्प के तौर पर सामने आ सकती है। आप नेता राघव चड्ढा का कहना है, अब उनकी पार्टी कांग्रेस का स्थान लेगी।


पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि देश की सियासत में अब चेहरों की अदला-बदली होगी। किसी दल के नेता का कद घटेगा तो किसी का बढ़ेगा। पंजाब के नतीजों ने बता दिया है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई सियासत के ‘हैवीवेट’ नेताओं में शुमार होंगे। देश में जब कभी विपक्षी एकजुटता या तीसरे मोर्चे की बात हुई है तो वहां केजरीवाल को वैसी तव्वजो नहीं मिल सकी, जैसी शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश, चंद्रबाबू नायडू, एमके स्टालिन या नीतीश कुमार सहित दूसरे नेताओं को मिली है। आम आदमी पार्टी इस साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उतरेगी। राज्यसभा में भी अब आप के लिए चार-पांच नई सीटों की जगह बन सकती है। जानकारों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में जब कांग्रेस पार्टी खुद को पुनर्जीवित करने के प्रयासों में लगी है, तब आम आदमी पार्टी उसके विकल्प के तौर पर सामने आ सकती है। आप नेता राघव चड्ढा का कहना है, अब उनकी पार्टी कांग्रेस का स्थान लेगी।

 

The post पीएम पद की उम्मीदवारी कर सकते है अरविंद केजरीवाल appeared first on bignews.

]]>
54947