x
राजनीति

कभी भगवंत मान की कॉमेडी को जज करते थे नवजोत सिद्धू, अब उनके सामने बनेंगे सीएम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़: पंजाब की जनता ने वह कर द‍िखाया है जिसकी उम्‍मीद शायद ही किसी को रही होगी। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन अच्‍छा तो रहेगा। लेकिन इतनी प्रचंड जीत मिलेगी, इसका अंदाजा शायद ही किसी को रहा हो। इस जीत के हीरो हैं आप के सीएम उम्‍मीदवार भगवंत मान । ये वही भगवंत मान हैं जो कभी सिद्धू के सामने कॉमेडी शो करते थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं। भगवंत मान की अगुवाई में मिली जीत के साथ ही वह कहानी भी चर्चा में आ गई जब एक कॉमेडी शो में सिद्धू भगवंत मान के जज बने थे।

भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है। वह फेमस पंजाबी कॉमेडियन भी रह चुके हैं। कॉमिडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से वह काफी मशहूर हुए। इस रिऐलिटी शो में नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज नजर आते थे। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उन्होंने संगरूर के एसयूएस कॉलेज से बीकॉम किया है।
भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी हालांकि 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने खुद बताया था कि वह राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे, इसलिए उनकी पत्नी और वह सहमति से अलग हो गए।
जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों को बहुत बहुत धन्यवाद, उनका भी धन्यवाद जो दुनियाभर में हैं, जो आ नहीं सके। लेकिन किसी न किसी तरह से मदद की। आपने देखा होगा कि विरोधी पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल और मुझ पर निजी टिप्पणियां की। आज मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आपकी जो शब्दावली है। वो आपको मुबारक। लोगों ने वो बात नहीं मानी, पौने 3 करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी होगी। बादल हार गए, चन्नी हार गए, अरविंद केजरीवाल ने लिखकर दिया था। डेमोक्रेसी है सबको हक है अपनी बात रखने का।

Back to top button