x
राजनीति

सिराथू से उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सपा की पल्लवी पटेल ने दी मात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बिहार : सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हार गए हैं, उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया।स्वार विधानसभा सीट से सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपना दल (एस) के प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61103 वोटों से हरा दिया है। अब्दुल्ला आजम को 1,26,162 वोट मिले हैं जबकि हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 65,039 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के अध्यापक शंकर लाल सैनी रहे, जिन्हें 15035 वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना में UP में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं।सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।
मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने 782 मतों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा के हाजी यूसुफ अंसारी को शिकस्त दी है। गुप्ता ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।

Back to top button