x
राजनीति

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीती 92 सीट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पंजाब – पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिली हैं। दो सीट भाजपा, तीन अकाली दल और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली है।
गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने 43 हजार 743 मत हासिल कर लगातार दूसरी बार 7335 मतों से चुनाव जीता। यहां से आप तीसरे स्थान पर रही। कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को 48 हजार 679 मत पड़े, जबकि उनके मुकाबले अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह माहल ने 41 हजार 505 मत हासिल किए। बाजवा ने माहल को 7174 मतों से हराया। हलका दीनानगर से अरुणा चौधरी 1131 वोटो से विजयी रहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शमशेर सिंह को हराया। अरुणा चौधरी को 51 हजार 133 मत पड़े जबकि आप के उम्मीदवार को 50 हजार 002 मत पड़े।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गली-गली शराब बेचने की महारत हासिल की है। उसी को सराहते हुए पंजाब के लोगों ने आप को वोट दिए हैं। पंजाब में नशे का बहुत ज्यादा कारोबार है। आप की जीत से पंजाब के हालात और ज्यादा खराब होंगे। विज ने यह प्रतिक्रिया पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर दी है।

Back to top button