x
राजनीति

कांग्रेस की हार पर सिद्धू का पहला बयान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः पंजाब विधान सभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी बड़ी भारी बहुमत के साथ जीतती नजर आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिल सकता है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी है।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते आप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई!’

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से पीछे चल रहे हैं। वहां से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं।
पंजाब चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस समय पंजाब में 91 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। 17 सीटों पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, 6 सीटों पर अकाली दल और 3 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। इन आंकड़ों के हिसाब से आप पंजाब में दो तिहाई बहुमत हासिल कर रही है।

Back to top button