हवा में थी फ्लाइट तभी उड़ गया दरवाजा,बाल बाल बची 177 यात्रियों की जान -वीडियो
नई दिल्ली – अलास्का एयरलाइंस का एक विमान आज हादसे का शिकार होते होते बचा। बोइंग 737-9 मैक्स विमान को आज उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया।
वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, अलास्का एयरलाइन्स की एक फ्लाइट पोर्टलैंड (अमेरिका) से ओंटारियो (कनाडा) जा रही थी कि अचानक हवा में ही विमान की खिड़की का शीशा आसमान में उड़ गया। इसके बाद पोर्टलैंड इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अलास्का एयरलाइन्स ने कहा- उड़ान भरने के तरुंत बाद यह घटना हुई… हम मामले की जांच कर रहे हैं। विमान में 171 यात्री और 6 क्रू मेंमर्स सवार थे।
अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस का हादसा
अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस में सवार 177 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। विमान का विंडो पैनल फ्लाइट टेकऑफ होने के बाद अचानक उड़ गया। यात्रियों से मिली शिकायत के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बड़ा हादसा टलने के बारे में विमान में सवार यात्री ने बताया कि उसे खिड़की उड़ने पर ऐसा एहसास हुआ कि उसकी मौत होने वाली है। इस मामले में फेडरल एविएशन प्रशासन (FAA) ने भी बयान जारी किया। इसके मुताबिक अलास्का एयरलाइंस के विमान संख्या- 1282 की परेशानी दूर होने के बाद पोर्टलैंड एयरपोर्ट से शाम लगभग पांच बजे फ्लाइट को दोबारा रवाना किया गया।
यात्रियों ने ऑक्सीजन मास्क और अपनी सीट बेल्ट कस ली
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि विमान में आपातकाल घोषित होने के बाद यात्रियों ने ऑक्सीजन मास्क पहन रखा है और अपनी सीट बेल्ट कस ली है। साथ ही, आप खिड़की से आती जोरदार हवा भी देख सकते हैं। जब यह हादसा हुआ तब विमान 16,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर पहुंच गया। बताया गया कि यह घटना शुक्रवार, 5 जनवरी की रात को हुई।
विंडो पैनल अचानक उड़ा
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान की खिड़की का पैनल गायब है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइट से यात्रा कर रहे यात्री काइल रिंकर ने बताया कि जब विंडो पैनल अचानक उड़ा उस समय विमान धरती से काफी ऊंचाई पर था। सीटों के ऊपर लगे ऑक्सीजन मास्क खुद-ब-खुद नीचे आ गए, तब इसका पता लगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विमान संख्या 1282 में सवाल महिला यात्री वी गुयेन ने कहा, उड़ान के दौरान अचानक हुई तेज आवाज के कारण उनकी नींद खुल गई। उन्हें अपनी आंखों के आगे ऑक्सीजन मास्क दिखा। बाईं तरफ देखने पर उन्हें विंडो पैनल गायब दिखा। उन्होंने कहा, ऐसे हालात में उन्हें मौत सामने दिखने लगी। ऐसा लगा जैसे वह मरने वाली हैं।
पोर्टलैंड हवाई अड्डे पर हुई आपात लैंडिंग
दरवाजे के अलग होने की बात पता लगने के बाद पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से वापस उतरा गया। घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, ”हम घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और कैसे हुआ।”