x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आधी रात को जूही चावला के घर पहुंच गए थे शाहरुख खान, फिर…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपने हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख के चाहने वाले हजारों हैं. लोग उनकी हर चीज कॉपी करना चाहते हैं। हालांकि शाहरुख हर जगह लेट पहुंचने के लिए भी जाने जाते हैं। इसी से जुड़ा एक किस्सा जूही चावला ने शेयर किया है। जूही चावला ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी. जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्त और अभिनेता शाहरुख को इनवाइट किया।

सभी लोग बहुत उत्साहित थे। जूही के घर के पर काम करने वालों को भी एक्टर का बेसब्री से इंतजार था. वे उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। शाहरुख ने जूही चावला को पहले ही बता दिया था कि वे पार्टी के लिए लेट हो जाएंगे। लेकिन, इतना लेट हो जाएंगे जूही ने सोचा भी नहीं था। शाहरुख जूही की पार्टी में 2.30 रात को पहुंचे जब सभी लोग जा चुके थे। जूही भी सोने चली गई. स्टाफ के लोग भी काम खत्म करके चले गए। बता दें, शाहरुख को रात को ही काम करना पसंद है। यही नहीं वे कम सोना भी पसंद करते हैं। शाहरुख को दिन में सोना और रात को काम करना पसंद है।

Back to top button