x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

फेमस मराठी एक्टर रवींद्र महाजनी की हुई मौत,पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मराठी एक्टर गशमीन महाजनी के पिता और मशहूर एक्टर रवींद्र महाजनी की मौत हो गई है. 70 से 80 के दशक में कई शानदार फिल्मों में किया था काम. रवींद्र महाजनी पिछले कुछ दिनों से तलेगांव दाभाड़े में रह रहे थे। मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर रवींद्र महाजनी की मौत हो गई है. 77 साल के रवींद्र महाजनी अपने फ्लैट में मृत पाए गए.

View this post on Instagram

A post shared by Gashmeer Mahajani (@mahajani.gashmeer)

डॉक्टर्स का कहना है कि रवींद्र महाजनी पुणे के अंबी गांव में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। वह इसी फ्लैट में मृत पाए गए। वह अक्सर इस फ्लैट में रहने आते थे। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को उनके फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि रविंद्र मृत पड़े थे। पुलिस का अनुमान है कि रविंद्र की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। उनके निधन की सूचना महाजनी के परिजनों को दे दी गयी है। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रविंद्र महाजनी का निधन हो गया है। रवींद्र महाजनी पिछले कुछ दिनों से तलेगांव दाभाड़े में रह रहे थे। अभिनेता के निधन पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री दुख व्यक्त कर रही है।

रवींद्र के लुक्स की वजह से उन्हें मराठी फिल्म इंडस्ट्री का विनोद खन्ना कहा जाता था. रवींद्र महाजनी की फिल्म ‘देवता ग्रामीण’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा महाजनी ने ‘मुंबाइचा फौजदार’, ‘जूनज’ और ‘कलात नकलत’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की. साल 1987-1988 तक उन्हें कई मराठी फिल्में भी बनाईं. रवींद्र महाजनी ने मुख्य रूप से मराठी, हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। 1975 में उन्होंने वी. शांताराम द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘झुंज’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने ‘लक्ष्मी’ (1978), ‘दुनिया करी सलाम’ (1979), ‘गुकलहाट गुकल’ (1981), ‘बॉम्बे चा फौजदार’ (1985) काफी लोकप्रिय रहीं। रवींद्र महाजनी ने निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम किया है। उन्होंने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्ते पिश किनी’ में बतौर डायरेक्टर काम किया था। साथ ही इस फिल्म का निर्माण भी उन्होंने ही किया था।

Back to top button