x
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने बताया ससुराल की कुछ अनसुनी बातें,वह सुबह होता कुछ ऐसा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कॉफी विद करण 7 में वह पहली गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। उनके साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को-स्टार रणवीर सिंह भी थे। शो में आलिया भट्ट ने कपूर खानदान से जुड़ी कुछ बातें बताईं और यह भी बताया कि इस पर उनका क्या रिऐक्शन था। आलिया ने बताया कि वह न्यूक्लियर (एकल परिवार) में बड़ी हुई हैं। अब उनका ससुराल काफी बड़ा है। आलिया के घर में सब लोग अपने काम से काम से काम रखते थे लेकिन कपूर फैमिली में लोग सारे काम एक साथ करते हैं।

आलिया ने अपने ससुराल से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताईं। आलिया बताती हैं, मैं अपनी मां (सोनी राजदानी), बहन (शाहीन भट्ट), पिता (महेश भट्ट) के बीच बड़ी हुई हूं। बस इतना ही। हमारी बातचीत लिमिटेड थी। हम बहुत क्लोज फैमिली रहे हैं लेकिन हमारा परिवार बड़ा नहीं है। हमारे यहां बड़े सेलिब्रेशंस और ऐसे गेट-टुगेदर नहीं होते। हर कोई अपना काम करता है। कपूर परिवार में जाइए, वहां हर कोई सब कुछ साथ में करता है। आप साथ में खाते हैं, साथ में आरती करते हैं, सब कुछ साथ में होता है। यह क्यूट लगा। कपूर परिवार की वजह से मैं कल्चर और परिवार के कई सारे पलों से गुजरी, जिससे मेरी जिंदगी को एक नया अहसास मिला।

आलिया भट्ट हाल ही में कपूर फैमिली में पहुंची हैं। अप्रैल में उनकी शादी रणबीर कपूर से हुई है। कॉफी विद करण 7 में वह पहली गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। आलिया भट्ट बॉलीवुड की काफी बड़ी फैमिली में बहू बनकर पहुंची हैं। कपूर खानदान के सेलिब्रेशंस काफी फेमस रहे हैं। आलिया और रणबीर की शादी 14 अप्रैल को उनके वास्तु अपार्टमेंट में करीबियों के बीच में हुई थी। हालांकि वायरल तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार के लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की। आलिया अब मां बनने वाली हैं। बीते महीने उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।

Back to top button