x
भारत

UPSC CSE Topper: ऑल इंडिया रैंक 1 लाने वाली इशिता हैं विंग कमांडर की बेटी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – UPSC टॉपर इशिता किशोर मूल रूप से बिहार की बेटी हैं। दादा की तरफ से भी और नाना की तरफ से भी। ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में यह परिवार रहता है, लेकिन इशिता मूल रूप से पटना सिटी की रहने वाली हैं। पटना सिटी, मतलब पटना साहिब। और, ननिहाल मूल रूप से सासाराम है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2022 टॉपर्स (UPSC 2022 Toppers) की सूची भी जारी कर दी है। इसमें बिहार की गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर इतिहास रच दिया है।

इशिता ने कहा ‘तैयारी करते वक्त हमें बहुत ईमानदार रहना चाहिए और बताना चाहिए कि कितनी तैयारी की है और किस स्टेज पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शैक्षिक योग्यताओं के अलावा आपको भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत होना चाहिए। साथ ही हमें सब्र भी रखना चाहिए।’

सुब्रतो कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया
उनकी मां ज्योति किशोर ने बताया, ‘मैं बहुत खुश हूं। बेटी इशिता की बहुत अच्छी तैयारी रही है और वो हमेशा इसके प्रति फोकस्ड भी रही है। वह एक अच्छी खिलाड़ी भी रही है। इसने सुब्रतो कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जिस काम में इसने हाथ लगाया है, उसे बहुत अच्छे से किया है।’

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। प्रीलिम्स में सफल अभ्यर्थी 16 से 25 सितंबर तक आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसके परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार 18 मई को समाप्त हुए थे।

Back to top button