x
बिजनेस

उद्योगपति रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) दिया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ’फारेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टाटा को भारत- ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके प्रयासो के लिए दिया गया है।

उद्योगपति रतन टाटा को ये सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में उनके खास योगदान के लिए दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई राजदूत बैरी ओ’ फैरेल ने ट्वीट कर बताया कि रतन टाटा बिजनेस के टाइटन हैं, वो एक उद्योगपति के साथ एक परोपकारी हैं। उनके योगदान ने भारत और ऑस्ट्रेलियाई संबंधों में अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के सम्मान में रतन टाटा को AU सम्मान से सम्मानित किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने अपने ट्वीट में लिखा कि रतन टाटा की ओर से कारोबार, इंडस्ट्री और परोपकरी कार्यों के दिग्गज हैं, उनके योगदान ने भारत में ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भी काफी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के सम्मान में रतन टाटा को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) सम्मान से सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है।

85 वर्षीय रतन टाटा ने 2022 में 2 भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते में बड़ी भूमिका निभाई थी। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की ऑस्ट्रेलिया इकाई में लगभग 17,000 कर्मचारी काम करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की ये सबसे बड़ी संख्या है।

Back to top button