Close
मनोरंजन

अथिया शेट्टी की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई – बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। बीते कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की खबरों पर रिएक्शन दिया था। एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों का खंडन किया था।

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि राहुल और अथिया दोनों शादी के अलावा दोनों ही अपने काम में काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्रिकेटर-बॉयफ्रेंड के कई दौरे हैं और शादी एक दिन में नहीं हो सकती। इसलिए शादी के लिए खाली समय चाहिए और ये सभी चीजें एक दिन में नहीं हो सकती है। सुनील शेट्टी ने आगे यह भी कहा कि जो मैच चल रहे हैं उनके बीच केवल दो दिन का ब्रेक है और इन दोनों में शादी तो बिलकुल नहीं हो सकती है।

थिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर पर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। दोनों सेलेब्स के फैंस इस जोड़े को शादी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।अथिया शेट्टी ने फिल्म ‘हीरो’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट सूरज पंचोली लीड रोल में नजर आए थे।

Back to top button