x
लाइफस्टाइल

Vitamin D की कमी से शरीर में दिखते हैं ये गंभीर लक्षण


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – विटामिन डी एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है, जो धूप से मिलता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और उनका घनत्व बढ़ाता है। शरीर में कैल्शियम का इस्तेमाल होने के लिए भी इसकी जरूरत होती है। इस वजह से हड्डियों के लिए यह जीवन धातु है। इसकी कमी से हड्डियों की परत उखड़ने लगती है और ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है।

शरीर में विटामिन D3 की कमी

ये हमारे शरीर के लिए बड़ी भूमिका निभाता है और मानसिक और शारीरिक रूप से हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन, जब शरीर में विटामिन D3 की कमी (Vitamin d3 symptoms) होने लगती है तो ये हमारी सोच, दिमाग के काम काज, हार्मोनल हेल्थ और शारीरिक समस्याओं का कभी कारण बन सकता है। इसके अलावा भी विटामिन डी 3 की कमी से होने वाले रोग शरीर में नजर आते हैं। कैसे, जानते हैं।

विटामिन-डी की कमी, तो क्या होता है?

शरीर में विटामिन-डी की कमी से हड्डियों पर असर पड़ता है, हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं, शरीर की इम्यूनिटी प्रभावित होती है, दिल की सेहत से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं, ऑटोइम्यून से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का कारण बनती है और इन्फेक्शन की वजह भी बनती है। इस विटामिन की कमी प्रेग्नेंट महिलाओं में जटिलताओं की वजह भी बनती है और ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलोन कैंसर की वजह भी बनती है।

उदासी, चिड़चिड़ापन और नाउम्मीद होना

अगर ये तीनों दिक्कतें लंबे वक्त तक रहती हैं तो यह डिप्रेशन की निशानी है। सर्दियों में ऐसा अनुभव होने के पीछे भी धूप की कमी देखी गई है। इस दौरान शरीर कम विटामिन डी बनाता है, जिससे डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। एनसीबीआई पर प्रकाशित स्टडी (ref.) कहती है डिप्रेशन के मरीजों में विटामिन डी की कमी बेहद आम है।

लंबे समय तक रहने वाली थकान और डिप्रेशन महसूस करना

विटामिन डी 3 की कमी सीधे तौर पर आपके शरीर में एनर्जी मेटाबोलिज्म से जुड़ा होता है। इसलिए इसकी कमी वाले लोगों में शरीर दर्द और कई सारी समस्याएं नजर आ सकती हैं। इसकी वजह से शरीर लंबे समय के लिए थकान महसूस कर सकता है।
विटामिन डी 3 की कमी आपको डिप्रेशन की ओर ले जा सकती है। दरअसल, ये मूड स्विंग्स से बचाव में मदद करता है और अवसाद के लक्षणों में कमी लाता है। लेकिन, जब शरीर में इसकी कमी होती है जो आप दुखी और उदास महसूस कर सकते हैं।

Back to top button