परिणीति चोपड़ा को नहीं पता था कौन हैं राघव चड्ढा,परिणीति ने बताई अपनी लव स्टोरी
मुंबई – परिणीति चोपड़ा ने शादी से पहले पति राघव चड्ढा के बारे में गूगल पर सर्च किया था? परिणीति ने हाल ही इस बारे में खुलासा किया। परिणीति ने बताया कि राघव से पहली मुलाकात में ही वह समझ गई थीं कि वह उनके लिए ही बने हैं। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी। परिणीति ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में राघव चड्ढा से शादी की थी। हाल ही उन्होंने अपना सिंगिंग में करियर शुरू किया है।
परिणीति और राघव की पहली मुलाकात
परिणीति चोपड़ा ने आईसीसी यंग लीडर्स फोरम के साथ बातचीत में राघव चड्ढा के साथ अपनी प्यारी लव स्टोरी के बारे में बात की है। परिणीति ने बताया कि वह अपने पति व राजनेता राघव से पहली बार लंदन में मिली थीं, जहां दोनों को अपनी-अपनी फील्ड में अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन के बाद राघव और परिणीति ने बाकी टीम के साथ एक ब्रेकफास्ट मीटिंग की और तभी वह नेता पर फिदा हो गईं।
परिणीति ने लिआ गूगल का सहारा
परिणीति को उस वक्त ये तक नहीं पता था कि ये राघव की शादी हुई भी है या नहीं। वह उनके बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। लेकिन उन्हें अंदर से एक आवाज आ रही थी कि जैसे यही है, वो जिसका उन्हें बरसों से इंतजार था। मजेदार बात तो ये है कि राघव से मिलने के बाद परिणीति ने उनके बारे में गूगल का सहारा लिया। तब उन्होंने जाना कि राघव कौन हैं? शादीशुदा हैं भी या नहीं। परिणीति कहती हैं, ‘राघव से मिलने के बाद मेरे दिल ही घंटी तो बजने लगी, लेकिन ये तक नहीं पता था कि राघव मैरिड हैं या सिंगल। जब मैंने उनके बारे में सर्च किया, तो पता चला कि वह सिंगल हैं। मैंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।’
परिणीति उनसे इतना प्रभावित हो गईं
राघव से मिलना था कि परिणीति उनसे इतना प्रभावित हो गईं कि खुद को बहुत ही लकी मानने लगीं। तभी से परिणीति को अपने रिलेशन को लेकर सकारात्मक विचार मन में आने लगे। उन्हें लगा कि वह बहुत ही खुशकिस्मत हैं और अब आगे उनकी जिंदगी बहुत ही अच्छी बीतने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दिल के ये सारी बातें शेयर कीं। परिणीति और राघव दोनों लंदन में एक लीडर्स फॉरम में गए थे। यहां इन्हें इनके फील्ड में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया जा रहा था।