x
विश्व

इमरान खान को नहीं किसी का डर,लग सकता है ‘मार्शल लॉ’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह मार्शल लॉ से हरगिज नहीं डरते हैं। इमरान का यह बयान एक मैगजीन में किए गए उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि देश में छह महीने के लिए सैन्‍य शासन लगाया जा सकता है। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की तरफ से राजधानी इस्‍लामाबाद में इस समय एक हकीकी आजादी मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

इमरान खान के इस मार्च में बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वो लगातार ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। उनका आजादी मार्च 4 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचने वाला है। जिसमें 15 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। अपने आजादी मार्च में इमरान खान लगातार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच भीड़ के बेकाबू होने के डर के चलते देश में सेना की तैनाती की बातें कही जा रही हैं।

राजनीतिक हालात देश में इस समय हैं, उसमें अब इस बात की आशंका बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में देश में छह महीने के लिए मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व पीएम इमरान खान अर्थव्‍यवस्‍था को व्‍यवस्थित नहीं कर पाये और महंगाई की वजह से उन्‍हें सत्‍ता से बाहर कर दिया गया था। लेकिन हालात इस समय भी सुधरने की स्थिति में नहीं हैं।

इमरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे मार्शल लॉ से जुड़ा सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में इमरान ने कहा कि अगर उन्हें मार्शल लॉ लगाना है तो लगा दें, मुझे क्या डरा रहे हैं। इमरान ने कहा कि आज जो स्थिति है, वह पूर्व सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ के मार्शल लॉ में भी ये नहीं हो रहा था, जो अभी हो रहा है। इमरान ने कहा है कि देश की सरकार अपनी पसंद से देश चलाने की कोशिश कर रही है। आज जो मार्च हो रहा है, वह स्थिति इस देश में कभी नहीं थी।

Back to top button