मुंबई – मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगरी के साथ रिश्ते का ऐलान कई महीनों पहले ही कर दिया था। आखिर दोनों ने अब शादी के बंधन में बंधने का मन मना लिया है। आलिया कश्यप ने अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से सगाई रचाई, जिसके लिए बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया।
आलिया कश्यप की एंगेजमेंट सेरेमनी में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे पहुंचे।आलिया के होने वाले पति एक बिजनेसमैन है। इस दौरान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी आलिया कश्यप की सगाई सेरेमनी में पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में सुहाना खान ब्लू कलर की साड़ी पहनें नजर आ रही है। फोटो में एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। इस आउटफिट के साथ सुहाना ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। उन्होंने ब्लू क्लच बैग कैरी किया हुआ था। सुहाना ने इस दौरान हल्का मेकअप किया था और वे अपने इस लुक में बेहद शानदार लग रही थीं। सुहाना खान अलग-अलग अंदाज में पैपराजी को पोज दे रही है।
सुहाना खान के अलावा टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अदिति भाटिया भी आलिया की सगाई में पहुंची थीं। उन्होंने ग्रे कलर की साड़ी पहनी थी। जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी फिल्म मेकर की बेटी की सगाई में पहुंची थी। कल्कि इस दौरान अपनी क्यूट बेटी के साथ नजर आ रही थीं।