Close
ट्रेंडिंगविज्ञान

Chandra Grahan 2021 : कुछ ऐसा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, लोगों ने शेयर किये खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली – 26 मई 2021 यानी कल साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। इससे सुपरमून और ब्लड मून कहा गया। ये ग्रहण इसलिए और खास हो गया क्योंकि सुपरमून, ब्लड मून और पूर्ण चंद्र ग्रहण की घटनाएं एक साथ घटित हुईं। पिछले छह सालों में सुपरमून और पूर्ण चंद्र ग्रहण एक साथ नहीं हुआ था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में नजर आया।

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो गया। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे की रही। हालांकि भारत के कुछ हिस्सों में ही चंद्रग्रहण नजर आया। सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया से लोग इस अद्भुत नजारे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

Back to top button