मुकेश अंबानी अपने खास कर्मचारी को गिफ्ट किया 1500 करोड़ रुपये का फ्लैट
नई दिल्ली – मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) काफी चर्चा में है। इसका कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल आना या किसी कंपनी का अधिग्रहण करना नहीं है, बल्कि एक साथी को महंगा गिफ्ट देना है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपने सबसे भरोसेमंद कर्मचारी में से एक मनोज मोदी को 1,500 करोड़ रुपये की बहुमंजिला इमारत उपहार में दी है, जो 22 मंजिला है। मुकेश अंबानी के साथ लंबे समय से काम कर रहे मोदी को अरबपति का राइट हैंड कहा जाता है। उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज में Multi-Billion डॉलर के सौदे हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। यह इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में स्थित है।
मनोज मोदी रिलायंस में काम करने वाले सबसे पुराने कर्मचारी हैं. कहा जाता है कि जितने भी रिलायंस में सौदे होते हैं उन सभी सफल सौदों के पीछे भी इन्हीं का हाथ होता है। आलम यह है कि आज मुकेश अंबानी से लेकर उनके बच्चे अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी भी मनोज मोदी के काफी करीब हैं और उनकी हर बात मानते हैं। अब अंबानी परिवार ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें मुंबई के पॉश इलाके नेपियन सी रोड में 22 मंजिला अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट का नाम वृन्दावन है. यह अपार्टमेंट 1.7 लाख वर्ग फुट एरिया में है और इसकी कीमत 1,500 करोड़ रुपये है।
मनोज मोदी के पास हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसी रिलायंस की कई बड़ी परियोजनाएं हैं। दक्षिण मुंबई में स्थित नेपियन सी रोड मालाबार हिल से सटा एक पॉश इलाका है। अपने हरे-भरे परिवेश, बेस्ट फैसिलिटी और मजबूत सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए जाना जाने वाला यह क्षेत्र विश्व स्तरीय सुविधाओं का दावा करता है। विशेष रूप से साइट तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है।