Close
मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ दिखी दिशा पाटनी

मुंबई – टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी समय से एकसाथ रिलेशनशिप में थे। फिर पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सभी फैंस को निराश कर दिया था। इस बीच अब दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इवेंट में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी कपल के साथ नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, टाइगर, दिशा और कृष्णा एकसाथ बैठे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच ब्रेकअप की हिचकिचाहट भी देखने को मिली। पहले कपल मीडिया के सामने कपल अक्सर साथ में पोज देता था। लेकिन इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने अलग-अलग पोज दिए। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा नोटिस किया।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कपल को एक फ्लाइट में साथ में ट्रैवल करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Back to top button