Close
मनोरंजन

क्या दिलजीत दोसांझ को डेट कर रही हैं अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट

मुंबई – पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनके बीच ट्विटर पर विवाद होते रहता है। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म अमर सिंह चमकीला का टीजर सामने आया था। इसमें दिलजीत के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। इस बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर एक खबर सामने आई है जिसमें ये बताया जा रहा है कि वो अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे हैं।

Diljit Doshanjh को वेनक्यूवर के कैक्टस क्लब कैफे कोल हारबर में टेलर स्विफ्ट के साथ देखा गया। दोनों हंसते-मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से बात कर रहे थे। बात करते-करते काफी क्लोज भी आ गए थे।दिलजीत दोसांझ का काफी समय यूएस में बीतता है। उन्होंने हाल ही में Coachella में जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी थी। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने हर टूर की फोटो-वीडियो शेयर करते हैं।

बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। उनकी फिल्म गुड न्यूज हिट साबित हुई थी इसमें वो अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। इसके अलावा वो अपने गानों की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। फैंस को उनकी सिंगिंग काफी पसंद आती हैं। अब वो जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

Back to top button