x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए, दोनों की केमिस्ट्री देख उत्साहित हुए फैंस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक और कृति एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में दोनों कलाकार अपनी फिल्म का शेड्यूल खत्म होने के बाद मॉरीशस से वापस लौटे हैं। विदेश से वापस लौटे कार्तिक और कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा सनी हिंदुजा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म शहजादा साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे अभिनीत तेलुगु फिल्म आल्हा वैकुंठपूर्मुलु का रीमेक है। ये कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म शहजादा में कार्तिक और कृति सेनन की जोडी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इस पहले दोनों को लुका छुपी में देखा गया था, जहां दोनों ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित है।

फिल्म शहजादा की बात करें तो कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलू की हिंदी रीमेक है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने किया है। फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बात अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्दी ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

Back to top button