Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

इन बॉलीवुड स्टार्स ने की है सबसे महंगी शादी

मुंबई – हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि शादी के दिन वह एकदम परफेक्ट दिखे। इसके लिए मेकअप से लेकर आउटफिट तक को सलेक्ट करने की तैयारी महीनों पहले ही शुरू हो जाती है। वहीं आम लड़कियों की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इससे अलग नहीं हैं। वह भी अपनी शादी के दिन परफेक्ट दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती। बस फर्क इतना है कि वह अपनी वेडिंग ड्रेस में लाखों रुपये खर्च करती हैं। उनकी वेडिंग ड्रेस कीमत जानने के बाद चर्चा का विषय बन जाती है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस – 105 करोड़
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन हैं तो निक जोनस इंटरनेशल पॉप स्टार हैं। दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के उमेध भवन पैलेस में शाही शादी की थी। शादी के तमाम फंक्शनस 5 दिन तक चले थे। इस पैलेस में सभी मेहमानों के पांच दिन रुकने का खर्चा ही 3.2 करोड़ के करीब आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस ने अपनी शादी में 105 करोड़ रुपयों का खर्चा कर डाला था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह – 95 करोड़
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन हैं, तो रणवीर सिंह कहलाते हैं हिट की गारंटी। छप्परफाड़ कमाई कर रहे इन सितारों ने अपनी शादी को साल की सबसे महंगी शादी बनाया था। इटली के लेक कोमो में जिस विला में दीपिका और रणवीर ने शादी की थी, वहां सिर्फ एक रात ठहरने का किराया ही 24 लाख 75 हज़ार रुपये है। इस शादी की कीमत 95 करोड़ के आसपास ठहरी थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली – 90 करोड़
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की इटली में हुई शादी हर तौर से भव्य और शानदार थी। इस शादी, अनुष्का के ब्राइडल लहंगे, गहनों और इंगेजमेंट रिंग की चर्चा आज भी होती है। कुल 90 करोड़ रुपये इन्होने अपनी शादी में खर्च किए थे।

शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा – 80 करोड़
राज कुन्द्रा अपनी खूबसूरत बीवी शिल्पा शेट्टी पर करोड़ों के गिफ्ट्स लुटाते हैं। तो ज़रा सोचिए अपनी शादी में इन्होने कितना खर्चा किया होगा। गेस्टलिस्ट से लेकर वेडिंग ड्रेस और रिसेप्शन तक, इस जोड़े ने इसे यादगार बनाने के लिए सब कुछ किया। शादी का कुल खर्चा 80 करोड़ के आसपास आकर ठहरा था।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन – 40 करोड़
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। 14 साल बीत जाने के बाद भी इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे मंहगी शादियों में गिनी जाती है। बिग बी के बंगले प्रतिक्षा में हुई इस शादी में 40 करोड़ का खर्चा किया गया था। जिसमें गिने-चुने मेहमानों को इनवाइट किया गया था।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा – 25 करोड़
बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने महाराष्ट्रीयन और कैथोलिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। पांच दिन तक इनकी शादी के फंक्शनस चले थे। रितेश और जेनेलिया की शादी इतनी रॉयल थी कि आज भी इस शादी के किस्सों को याद किया जाता है। इस शादी में 25 करोड़ खर्च हुए थे.

सैफ अली खान और करीना कपूर – 20 करोड़
पटौदी के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी रॉयल वैडिंग में दिल खोल कर खर्चा किया था। तमाम फंक्शनस 5 दिन तक चले थे। अपनी शादी को हर तरह से खास बनाने के लिए करीना और सैफ ने 20 करोड़ का खर्चा किया था।

Back to top button