Close
कोरोनाभारत

224 दिनों के बाद देश में दर्ज हुए कोरोना के सबसे कम केस

नई दिल्ली – भारत में कोरोना वायरस ने हर तरफ तबाही मचा दी थी। कई जिंदगी को उजाड़ के रख दी। लेकिन अब देश में कोरोना वायरस का खतरा न के बराबर हो गया है। कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14, 313 नए केस सामने आए जो पिछले 224 दिन में अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं मौजूदा रिकवरी रेट 98.04 फीसदी दर्ज किया गया जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 26,579 ठीक होने से कुल रिकवरी रेट बढ़कर 3,33,20,057 हो गया। अब तक देश में 95.89 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

फ़िलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1% से भी कम है, जो वर्तमान में 0.63% है। मार्च 2020 के बाद से ये सबसे कम मामले है। भारत का सक्रिय केसलोएड 2,14,900 है जो 212 दिनों में सबसे कम है। पिछले109 दिनों के लिए साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट (1.48%) 3% से कम है। वहीं पिछले 43 दिनों के लिए डेली पॉजिटिविटी दर (1.21%) 3% से कम है। देश में कोरोना के 11 अक्टूबर 2021 तक कोविड-19 के लिए 58,50,38,043 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल 11,81,766 नमूनों का परीक्षण किया गया।

सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए थे जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम थे। वहीं इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि बीते 24 घंटे में 21,563 लोग स्वस्थ भी हुए थे। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह थी कि भारत में कल कोरोना के 2,27,347 सक्रिय मरीज बचे है जो कि 209 दिनों में सबसे कम है। जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी दर्ज किया गया, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।

Back to top button