Close
राजनीति

कौन थे नफे सिंह राठी ?,जिसकी झज्जर जिले में दिनदहाड़े हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

नई दिल्लीः हरियाणा के झज्जर जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पूर्व विधायक राठी एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में जा रहे थे, इसी दौरान झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया.

हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

हमला रविवार की शाम सांखोल बहादुरगढ़ के साथ बराही रोड रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया गया कि नफे सिंह अपने सहयोगियों के साथ कार में सवार होकर बराही गांव से लौट रहे थे। वह वहां एक परिवार के सामाजिक समारोह में भाग लेने गए थे। सांखोल के निकट रेलवे फाटक पर अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी में बैठे नफे सिंह राठी और उनके सहयोगियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। नफे सिंह कार में आगे चालक के साथ वाली सीट पर बैठे थे। हमले से उनकी और उनके सहयोगी कार्यकर्ता गांव मांडोठी निवासी जयकिशन दलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक संजय और संजीत निवासी कबलाना गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर आई-20 कार में सवार होकर आए थे।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है

झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, “हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली. सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

वहीं कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मारकर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है. यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है. इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है. प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

50 से ज्यादा गोलियां बरसाई गईं हैं। मौके पर गोलियों के 18 खोल मिल चुके हैं। गाड़ी पर भी 15 से ज्यादा गोलियों के निशान हैं। कार चालक संजय के हाथ और पैर में गोली लगी है। संजीत को भी शरीर के कई अंगों पर गोलियां मारी गई हैं। घायलों को शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के निदेशक और सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने नफे सिंह राठी और जयकिशन की मौत होने की पुष्टि की है। प्रदेश इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हुए हमले पर झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा, हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो बार रह चुके विधायक

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे. वर्ष 2009 में राठी रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. वो 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन और कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे.

हाईकोर्ट ने नफे सिंह को दिया था नोटिस

जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी 2023 को पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था. जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त में आरोपी नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था.

नफे सिंह पर लगाये थे गंभीर आरोप

11 जनवरी 2023 को भूतपूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था. जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त महीने में आरोपी नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था. इस मामले में मृतक जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार और पुत्र गौरव राठी ने नफे सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी. 24 जनवरी 2023 को उक्त मामले में नफे सिंह की अग्रिम जमानत हुई थी. इसके बाद जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार ने नफे सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी उनके गवाहों को डरा धमका रहे हैं.

यूं रहा घटनाक्रम

  1. बहादुरगढ़ के गांव बराही में रविवार शाम 4 बजे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी एक रस्मक्रिया में गए थे और शाम 4:45 बजे बहादुरगढ़ लौट रहे थे।
  2. करीब 5 बजे पैसेंजर गाड़ी बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ निकलनी थी, इसलिए फाटक बंद था। नफे सिंह की गाड़ी फाटक पर आकर रुकी।
  3. गाड़ी रुकते ही पीछे से आई एक आई-20 कार से चार युवक उतरे। एक युवक गाड़ी के अंदर बैठा रहा। चारों ने कार सवार नफे सिंह राठी व उनके सहयोगियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नफे सिंह अगली सीट पर बैठे थे उन्हें पांच से ज्यादा गोलियां लगीं।
  4. कार में सवार ड्राइवर, गनमैन और राठी के एक अन्य सहयोगी को भी कई गोलियां लगीं। इनमें नफे सिंह राठी और जयकिशन दलाल मौके पर ही निढाल हो गए।
  5. सभी हताहतों को उसी गाड़ी से बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया।
  6. सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच आरंभ की।
  7. डॉक्टरों ने नफे सिंह राठी व जयकिशन दलाल को बचाने के लिए काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
  8. राठी पर हमले की खबर पूरे इलाके में फैल गई। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
  9. झज्जर से पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद नफे सिंह और जयकिशन दलाल को मृत घोषित कर दिया गया।
  10. करीब 8 बजे इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति के बारे में पीड़ित परिजनस अधिकारियों से बातचीत की और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

नफे सिंह राठी की हत्या का मामले में कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं। ये सीसीटीवी फुटेज हत्या से ठीक पहले के बताए जा रहे हैं। इन वीडियो में एक सफेद आई-10 कार नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा करते हुए दिखाई दे रही है। गाड़ी में बैठे हमलावर भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर फोन पर भी बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अब इस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सड़क की जाम, पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़े

वहीं नफे सिंह राठी के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्मार्टम न करवाने पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक हम उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पूर्व विधायक नफ़े सिंह राठी के भतीजे कपूर ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। इसी के साथ नफे सिंह राठी के समर्थकों ने सामान्य अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया है। उनके समर्थक सड़क पर बैठकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।

सरकार से की कई बार कर चुके थे सुरक्षा की मांग

नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 6-7 महीने से उन्हें उनके पिता पर हमले के इनपुट मिल रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की थी। लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। जितेन्द्र ने कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलकर भी सुरक्षा देने के लिए बात की थी, लेकिन उन्होंने भी उन्हे सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई। पिता को खोने से बदहवास बेटे ने रोते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके पिता के साथ उनका ये आखिरी जन्मदिन होगा।

वारदात में इस्तेमाल कार में लगा था बाइक का नंबर

नफे सिंह राठी मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच में पता चला है कि नफे सिंह राठी की हत्या करने के लिए हमलावर जिस कार में आए थे उसका नंबर फर्जी था। वारदात में इस्तेमाल कार पर किसी मोटरसाइकिल का नम्बर लगा था। सूत्रों का कहना है कि इस घटना को प्रोफेशनल शूटर्स ने अंजाम दिया है। पूरी प्लानिंग के तहत यह मर्डर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। इन 12 में से पांच लोग अज्ञात हैं।

Back to top button