Close
भारतराजनीति

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 : राहुल गांधी का खटाखट वाला दांव चल गया!,NDA और INDIA के बिच कांटे की टक्कर

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में शुरुआती रुझान में एनडीए गठबंधन की सीटें तेजी से बढ़ीं तो एक बार लगने लगा था कि परिणाम एग्जिट पोल के मुताबिक ही आ रहे हैं, लेकिन नौ बजते ही इंडिया गठबंधन की सीटें भी बढ़ने लगीं। इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों पर देखा जाए तो 235 सीटों पर एनडीए और 290 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस इस बार हिंदी पट्टी में बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

कहां-कहां कांग्रेस आगे?

अभी तक के रुझानों में कांग्रेस दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आगे चल रही है, जो शुभ संकेत है। वहीं, समाजवादी पार्टी भी उत्तरप्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

दरअसल, लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने खटाखट वाला कमेंट किया था, जिसकी खासी चर्चा हो रही। राहुल गांधी ने पहले दिन से ही सेवाओं की डिलीवरी का वादा करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने उस समय कहा- खटाखट, खटाखट। राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा था कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हर माह पैसे दिए जाएंगे। 4 जुलाई को 8500 रुपये उनके एकाउंट जाएंगे। हर माह की पहली तारीख को इसके बाद खटाखट खटाखट अंदर। राहुल गांधी का यही कमेंट चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहा।

कांग्रेस का पिछला प्रदर्शन

पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पिछली बार हिंदी पट्टी के 10 राज्यों की 225 सीटों पर वह केवल 6 सीटों पर सिमट गई। यूपी में केवल रायबरेली में जीते। बिहार और एमपी में एक-एक सीट मिली। बाकी उत्तर के राज्यों में एक भी सीट नहीं मिली। अन्य भाषाई राज्यों में पिछले चुनाव में 194 सीटों में कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस को हालात सुधारने हैं तो हिंदी पट्टी में प्रदर्शन सुधारना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशी 194 सीटों पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

खटाखट दांव का दिख रहा असर!

अब काउंटिंग में जिस तरह के रिजल्ट नजर आ रहे और कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार दिख रहा उसे लेकर चर्चा का दौर तेज है। कहा यही जा रहा कि राहुल गांधी का खटाखट वाला दांव चल गया। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में 100 का आंकड़ा छूती दिख रही। इससे पहले 2014 में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 44 सीटें आई थी। वहीं 2019 में 52 सीटें अपने नाम की थी। इस तरह से कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी अच्छा रहा।

वो राज्य जहां गठबंधन बना उतरी कांग्रेस

इस बार कई राज्यों में कांग्रेस गठबंधन बनाकर अपने सहयोगियों के भरोसे उतरी है। दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और बिहार, महाराष्‍ट्र में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में है।

यूपी में बीजेपी को तगड़ा झटका

दिन में 11 बजे तक के रुझानों पर नजर डालें तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 299 सीटें आती दिख रही, वहीं इंडिया गठबंधन को 221 सीटें आ रही हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी को 237 सीट पर बढ़त है, एक सीट वो जीत चुकी है। उधर कांग्रेस को 97 सीट मिल रही। यूपी में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। यूपी में बीजेपी को 36 सीटों पर बढ़त है। समाजवादी पार्टी को 34, कांग्रेस को 7 सीटें आती दिख रही हैं।

एनडीए का एग्जिट पोल जैसा प्रदर्शन नहीं!

लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ यानी इंडिया, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 में से 61 सीट पर अब तक मिले रुझानों में ‘इंडिया’ के घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी 27 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा ‘इंडिया’ में सहयोगी कांग्रेस छह सीट पर आगे है। बीजेपी उम्मीदवार 26 सीट पर जबकि उसका सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

रुझानों में NDA-INDIA को कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए 200 से अधिक संसदीय क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन INDIA 120 सीटों पर आगे है। अलग न्यूज चैनल्स के आंकड़ें देखें तो ‘इंडिया टुडे’ की खबर के अनुसार 205 सीट पर एनडीए और 129 सीट पर ‘इंडिया’ आगे है। वहीं एबीपी न्यूज के अनुसार 230 सीट पर एनडीए और 120 सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे है। एनडीटीवी के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 194 और ‘इंडिया’ को 135 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

सुबह 8 बजे से चल रही काउंटिंग

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतों की गिनती जारी है। चुनाव आचार नियमावली के अनुसार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होने के बाद सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलट) की गिनती शुरू हुई और आधे घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई।

Back to top button