Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Ram Charan के बर्थडे में ये साउथ सेलेब्स ने आकर बढ़ाई महफिल की रौनक

मुंबई –साउथ स्टार राम चरण ने कल यानी 27 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक पार्टी रखी गई। इस मौके पर उन्होंने अपने हैदराबाद वाले घर पर एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें परिवार और दोस्तों के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। राम चरण के लिए हैदराबाद में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, काजल अग्रवाल और तेलुगु उद्योग के कई अन्य दिग्गजों ने भाग लिया था।

इस पार्टी में नागार्जुन अपने परिवार के साथ दिखाई दिए, तो वही काजल अग्रवाल अपने पति के साथ इस पार्टी में दिखाई दीं। बर्थडे बॉय राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ पार्टी में स्टाइलिश एंट्री की. राम चरण ने एक काली शर्ट चुनी जिसे उन्होंने काली पैंट के साथ पेयर किया। उपासना ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान वह अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। दंपति अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।फिल्म बाहुबली में नजर आने वाले स्टार राणा दग्गुबाती इस पार्टी में एकदम सादगी भरे लुक में दिखाई दिए। इस पार्टी में काजल अग्रवाल एकदम परी जैसे लुक में नजर आईं। फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर एस एस राजामौली भी राम चरण की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

Back to top button