Close
लाइफस्टाइल

इन वजहों से महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन का खतरा ज्यादा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानि यूटीआई आम बीमारी बनती जा रही है, जो इन दिनों ज्यादातर महिलाओं में देखी जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है- गंदा वॉशरूम। अगर महिलाएं साफ-सफाई का ध्यान नहीं देती हैं। अस्वच्छ शौचलय का इस्तेमाल करती हैं तो वे इसका शिकार ज्यादा होती हैं। ये समस्या भले ही ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन समय रहते इसका इलाज नहीं करने पर ये खतरनाक साबित हो सकती है।

– यूटीआई महिलाओं को ज्यादा होता है। अगर आप हाइजीन का ख्याल नहीं रखती हैं। यानि अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान नहीं देती हैं। गंदे कपड़ों का प्रयोग करती हैं। अस्वच्छ शौचालय का प्रयोग करती हैं तो इससे यूटीआई होने का खतरा ज्यादा रहता है।

– अगर आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी परेशानियां हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। जी हां, ये भले ही आम बात लगे, लेकिन जो महिलाएं इन समस्याओं से जूझ रही हैं तो उन्हें यूटीआई होने का खतरा ज्यादा होता है।

– अगर आप इम्युनिटी से संबंधित किसी प्रकार के रोग से ग्रसित हैं तो आपको यूटीआई होने का खतरा ज्यादा है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी सेहत, खान-पान का पूरा ख्याल रखें। सोने का समय नियमित हो। रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।

– कोरोना की वजह से कई लोगों का वर्क फ्रॉम होम हो गया है। ऐसे में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। अगर आप भी शारीरिक रूप से कम सक्रिय हैं तो अपनी इस आदत को छोड़ दें। आप पार्क में 1 घंटा रनिंग या वॉक भी कर सकती हैं, जिसके कई लाभ मिलेंगे।

– अगर आप डायबिटीज की शिकार हैं तो आपको यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसलिए अपनी दवाएं नियमित रूप से खाएं। शरीर का ध्यान रखें। अपनी डाइट में फलों को शामिल करें।

Back to top button