Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिग बॉस OTT 2 में अब्दू रोजिक को जबरन किस करने पर भड़की उर्फी जावेद

मुंबई – सलमान पिछले 12 साल से पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस होस्ट कर रहे है। दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे है। इस शो में सभी सदस्य जमकर धमाल मचा रहे है। इसके पहले बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को लाया गया जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया और शो के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल बनी थी।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

हाल ही में अकाक्षां और जैद के किस का किस्सा अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि घर में एक बार फिर से किस वाला कांड हो गया है। मनीषा रानी ने अब्दु रोजिक के साथ कुछ ऐसा कर दिया है मनीषा रानी ने अब्दु रोजिक के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद एक बार फिर से शो में नया मोड़ आने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 के हालिया एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला है। जहां एक तरफ जिया शंकर ने कैप्टान बनते ही सभी की वाट लगा दी है। उनके और मनीषा के बीच जमकर लड़ाई हुई है। वहीं नॉमिनेशन टास्क में कई सदस्य नॉमिनेट हो गए है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 से अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा रानी उन्हें जबरन किस करती नजर आ रही है।

अब्दु रोजिक ने घर में एंट्री ली और कंटेस्टेंट्स के साथ एक टास्क किया। अब्दु ने सभी कंटेस्टेंट्स में से चार लोगों को चुना, जिनके साथ उन्हें शॉर्ट डांस वीडियो बनाने थे। अब्दु ने इस टास्क के लिए मनीषा रानी, जैद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर को चुना। जब वह मनीषा के साथ वीडियो बना रहे थे, तो कंटेस्टेंट ने अब्दु को कई बार किस करने की कोशिश की, जिससे वह असहज हो गए। अब्दू ने वीडियो रोक कर उनसे दूर चले गए. अब्दू मनीषा से दूर तो चले गए।

इस वीडियो क्लिप पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे है। कुछ लोगों को मनीषा का ये अंदाज पसंद नहीं आया है। इसमें उर्फी जावेद का भी नाम शामिल है। सोशल मीडिया सैंसेशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एपिसोड का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमे उर्फी ने लिखा यह देखना बहुत असहज था। वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है। सीमाओं में रहें लोग।

Back to top button