Close
भारतराजनीति

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू वापस लेंगे अपना इस्तीफा

चंडीगढ़ – कांग्रेस हाईकमान के बीच बचाव के बाद आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया अपना इस्तीफा वापस लेने को तैयार हो गए है। नवजोत सिंह सिद्धू 14 अक्टूबर को पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद वे सुलह के लिए राजी हुए और अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

पार्टी नेतृत्व की पहल पर सिद्धू के साथ हुई अहम बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने एलान किया कि पूर्व क्रिकेटर सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे। पंजाब कांग्रेस के नए संगठनात्मक ढांचे के साथ कुछ अहम फैसलों की अगले 24 घंटे में घोषणा कर दी जाएगी। कुछ मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू के बीच बातचीत हुई है और जल्द ही इसका समाधान निकल जाएगा। सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे और संगठन की मजबूती का काम तेज करेंगे।

सिद्धू ने भी इस बैठक के बाद घोषणा की कांग्रेस हाईकमान का फैसला स्वीकार है। गांधी परिवार पर उन्हें पूरा भरोसा है। पंजाब कांग्रेस में पिछले छह महीने से चल रहे घमासान का अब पटाक्षेप हो जाएगा। इस बैठक के बाद सिद्धू के सुर भी पूरी तरह बदले नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उनके सर्वोच्च नेता है। वे इनके आदेशों का पालन करेंगे। सिद्धू ने कहा कि बैठक में उन्होंने अपनी कुछ चिंताओं को रखा और हाईकमान पर उन्हें पूरा भरोसा है। सिद्धू के इन शब्दों से साफ है कि नेतृत्व ने उनके कुछ सवालों के हल का आश्वासन दे दिया है।

आपको बता दे की नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे गांधी परिवार को एक बड़ा झटका लगा था। कांग्रेस पार्टी को उमीद थी की अगले साल की शुरुआत में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलने से राज्य में उथल-पुथल को खत्म करने में मदद मिलेगी। लेकिन सब कुछ उल्टा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के कुछ फैसलों से नाराज होकर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

Back to top button