Close
ट्रेंडिंग

अजीब घटना!! बकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म

मुंबई – आपने कई बार कभी न सुने हुए और अजीब घटनाओं के बारे में जरूर सुना होगा। कई बातो पर भरोसा हो जाता हे लेकिन कई बात पर विश्वास करना बेहद मुश्किल सा लगता है। जानवर जैसी शक्ल वाले बच्चे को इंसान ने जन्म दिया है, ये तो आपने सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई जानवर ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

हम आपको हैरान कर देने वाली एक खबर बतलाते है, जहां एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया। यह मामला असम राज्य के कछार जिले का है, जहां पर एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। यह मामला जब गांव के लोगों के पता चला तो वहां भीड़ लग गई। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक असम राज्य के कछार जिले के गंगा नगर गांव में जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए। इस मामले में पशुपालक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था। इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी।

सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो गई। अब तक इस खबर को कही लोगो ने पढ़ी। बकरी का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था। शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे की तरह दिखाई दे रही थी। गांववालों के मुताबिक बकरी पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से अनुसार उसे दफना दिया।

Back to top button