Close
मनोरंजन

सलमान खान को अचानक क्या हो गया,Salman Khan की दिखी सूजी हुई आंखें

मुंबई – सनी देओल के बेटे करण देओल की 18 जून को उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके बाद देओल परिवार ने एक वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्स शामिल हुए।

बॉलीवुड पापराज़ी वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर करण देओल की शादी के रिसेप्शन से सलमान खान का एक नया वीडियो पोस्ट किया है। जहां सलमान खान फोटोग्राफर्स के सामने नेवी ब्लू कलर के सूट में बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो में सलमान खान की सूजी हुई आंखों को देखकर एक फैन ने चिंता जताते हुए लिखा, ‘भाईजान की आंखों को क्या हो गया है? तो वहीं दूसरे ने लिखा, आंखें सूजी हुई लग रही हैं। आशा है यह ठीक होगा।

सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उनकी सूजी हुईं आंखे देखकर कह रहे हैं कि भाईजान को क्या हुआ। वहीं कुछ फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान की तबीयत ठीक नहीं है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘भाईजान की आंखों को क्या हो गया है’। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इनकी आंखें सूजी हुईं दिख रही हैं. उम्मीद है वह ठीक होंगे’।

सलमान खान इन दिनों चर्चित शो बिग-बॉस में व्यस्त हैं। जिसकी शुरूआत 17 जून 2023 को हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड में उन्होंने चश्मा पहनकर अपनी आंखों को छुपाया था। अब फैंस उनकी ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी आंखे सूजी होंगी इसलिए सलमान ने चश्मा पहना हुआ था।

Back to top button