x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कभी ईद कभी दिवाली के सेट से शहनाज गिल का वीडियो लीक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शहनाज गिल इस वक्त पॉपुलर सेलिब्रिटीज में से हैं। सोशल मीडिया पर उनके सैकड़ों फैन क्लब अकाउंट हैं जो उनको सपोर्ट करते दिखते हैं। ‘बिग बॉस 13‘ में हिस्सा लेने के बाद शहनाज गिल की किस्मत खुल गई। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को फैन्स ने बहुत पसंद किया और उन्हें सिडनाज नाम दिया। शो के होस्ट सलमान खान की भी वह चहेती कंटेस्टेंट थीं। ‘बिग बॉस’ के बाद शहनाज कुछ म्यूजिक वीडियोज और पंजाबी फिल्मों में दिखीं। अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

शहनाज को फिल्मों में मौका देने वाले कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। वह सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ कर रही हैं। इस फिल्म में पूजा हेगडे और वेंकटेश दग्गुबाती भी अहम रोल में हैं। जब शहनाज की फिल्म के बारे में पता चला फैन्स का उत्साह देखते ही बनता था। अब उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म से शहनाज का फर्स्ट लुक दिखाते हैं।

शहनाज ने ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी शूटिंग अभी मुंबई में हो रही है।शहनाज के फैन क्लब से शेयर किया गया उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ के सेट से है। शहनाज तैयार होकर वैनिटी वैन से निकलती हैं जहां दूर से उन्हें कैमरे में कैद किया गया है। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और बालों में गजरा लगाया हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज फिल्म में एक साउथ इंडियन का किरदार कर रही हैं।

Back to top button