x
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के बेटे ने छोटी उम्र में शुरू किया बिजनेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बेटे वियान राज कुंद्रा (Viaan Raj Kundra) ने केवल 10 साल की उम्र में ही एक नए बिजनेस की नीव रख दी है। शिल्पा शेट्टी को बेटे के इस नए कारनामे पर काफी गर्व हो रहा होगा। वियान राज कुंद्रा ने अपना ‘पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर’ शुरू किया। शिल्पा ने अपने बेटे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके बेटे वियान शूज दिखाते नजर आ रहे हैं। इस शूज उन्होंने बेटे ने खासतौर पर अपनी मां के लिए बनवाए हैं।

वियान ने अपने ब्रांड का नाम VRKICKS रखा है, जिनकी कीमत 4999/- से शुरू है। एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में वियान ने साझा किया कि जो भी कमाई इससे होगी वो शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन को जाएगी। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘मेरे बेटे वियान-राज का पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर, जिसका नाम VRKICKS है। VRKICKS कस्टमाइज्ड स्नीकर्स बनता है। छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। इस वेंचर के आईडिया, कांसेप्ट, डिजाइन और ये वीडियो भी इंटरप्रेन्योर और डायरेक्टर ने खुद बनाया है। हैरानी की बात यह है कि इस छोटी सी उम्र में उन्होंने चैरिटी के लिए दान किया है। वियान सिर्फ 10 साल का है। मुझे मेरे बेटे पर गर्व है।’ शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को फैंस की ओर से लगातार प्यार मिल रहा है। फैंस भी शिल्पा शेट्टी के बेटे के जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Back to top button